Connect with us

Punjab

जालंधर में ‘AAP’ को मिला नया सहयोग: उद्योगपति नितिन कोहली पार्टी में शामिल, बनाए गए जालंधर सेंट्रल के प्रभारी।

Published

on

आम आदमी पार्टी (AAP) को जालंधर में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक समर्थन मिला है। शहर के प्रमुख स्पोर्ट्स कारोबारी और हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष नितिन कोहली ने गुरुवार को आप में शामिल होकर पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

आज एक प्रेस कांफ्रेंस में पंजाब के पार्टी प्रभारी मनीष सिसोदिया और प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने नितिन कोहली का पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर आप पंजाब के कार्यकारी प्रधान अमनशेर सिंह शैरी कलसी और अन्य पार्टी नेता भी उपस्थित थे।

पार्टी में शामिल होने के बाद नितिन कोहली ने कहा, “मैं आप सरकार की उद्योगों के प्रति समर्पण और पंजाब के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धता से प्रभावित हूं। यह वही पार्टी है जो नागरिकों के कल्याण को प्राथमिकता देती है। मैं अरविंद केजरीवाल जी और भगवंत मान जी के नेतृत्व में राज्य के उद्योगों के विकास और जालंधर के कल्याण में योगदान देने के लिए उत्सुक हूं।”

पार्टी में शामिल होने के तुरंत बाद, मनीष सिसोदिया ने नितिन कोहली को जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र का हलका इंचार्ज नियुक्त करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कोहली स्थानीय जनता की शिकायतों को दूर करने और हर समुदाय तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए यहां एक कार्यालय भी स्थापित करेंगे।

यह कदम आम आदमी पार्टी के लिए जालंधर में अपनी स्थिति मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

उद्योगपति नितिन कोहली को व्यापार, खेल, शिक्षा और स्थानीय शासन में उनके योगदान के लिए जाना जाता है। वह हाइक शू प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और स्पोर्ट्स शू ब्रांड ‘ट्रेसर’ के संस्थापक हैं। उन्होंने किफायती और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद प्रदान करने की हमेशा कोशिश की है। कोहली पंजाब लेदर फेडरेशन और स्पोर्ट्स एंड टॉयज एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन एवं ”SPORTTX” के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया हैं, जो इन उद्योगों में हितधारकों के बीच सहयोग को बढ़ावा देते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी उन्होंने काफी काम किया है। वह जालंधर के कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन हैं।

वहीं खेल के क्षेत्र में, कोहली ने स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर हॉकी को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अपने परिवार के ब्रांड विजयंती से शुरुआत करते हुए, उन्होंने इसे हॉकी उपकरण निर्माण में वैश्विक पहचान दिलाई। उन्होंने हॉकी पंजाब और हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष सहित प्रमुख जिम्मेदारी निभाई है, जहां उन्होंने प्रतिभाओं को पोषित करने और सुधारों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए मनीष सिसोदिया ने नितिन कोहली के शामिल होने को आप पंजाब के लिए गौरव का क्षण बताया। सिसोदिया ने कहा, “नितिन कोहली जालंधर या आप के लिए नए नहीं हैं। वे पार्टी की स्थापना के समय से ही पंजाब के लिए हमारे विजन का समर्थन करते रहे हैं। आज उनका औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल होना जालंधर में पार्टी के लिए एक नया अध्याय है।” सिसोदिया ने कहा कि नितिन कोहली का आप में शामिल होना पंजाब के औद्योगिक समुदाय का आप सरकार की नीतियों में विश्वास को दर्शाता है।

सिसोदिया ने भ्रष्टाचार के प्रति आम आदमी पार्टी की जीरो टॉलरेंस की नीति पर भी जोर दिया। विजिलेंस मामले में जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा की हाल ही में हुई गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए सिसोदिया ने कहा, “आप एकमात्र ऐसी पार्टी है जो किसी भी तरह के भ्रष्टाचार के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करती है, चाहे वह व्यक्ति पार्टी का हो या बाहरी। दोषी पाए जाने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाता है।”

सिसोदिया ने गुजरात का उदाहरण देते हुए भाजपा पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों गुजरात के पंचायती राज मंत्री के बेटा का नाम 71 करोड़ रुपये के घोटाले में सामने आया। उन्होंने कहा, “जहां अन्य पार्टियां गलत काम करने वालों को बचाती हैं, वहीं आप सख्त कार्रवाई करके एक मिसाल कायम करती है।”

नितिन कोहली का स्वागत करते हुए आप पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने जालंधर और पंजाब में पार्टी की उपस्थिति को मजबूत करने की उनकी क्षमता को सराहा। अरोड़ा ने कहा, “नितिन कोहली की स्वच्छ छवि, उद्यमशीलता की भावना और जन कल्याण के प्रति समर्पण आप के सिद्धांतों के साथ पूरी तरह मेल खाता है। उनके शामिल होने से पार्टी में नई ऊर्जा और ताकत आएगी।” उन्होंने गैर-राजनीतिक पृष्ठभूमि के व्यक्तियों को सशक्त बनाने के आप के अनूठे दृष्टिकोण की भी प्रशंसा की और कहा, “आम आदमी पार्टी लोगों को सेवा करने वाले के इच्छुक सभी लोगों को बेहतर राजनीतिक मंच प्रदान करती है।

उन्होंने पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पार्टी द्वारा स्वच्छ राजनीति को बढ़ावा देने का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब के विकास के लिए लगातार बड़े फैसले ले रही है। उन्होंने आप सरकार द्वारा नशा और भ्रष्टाचार को खत्म करने, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, रोजगार पैदा करने और व्यापार के अनुकूल माहौल बनाने के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया और पंजाब को फिर से खुशहाल और समृद्ध राज्य बनाने का वादा किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Punjab

मुख्यमंत्री सेहत योजना’ ने 10 प्रमुख प्रक्रियाओं के तहत 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक ख़र्च

Published

on

गंभीर बीमारी केवल मरीज़ के स्वास्थ्य की परीक्षा नहीं लेती, बल्कि अक्सर पूरे परिवार की आर्थिक स्थिति को भी झकझोर देती है। भगवंत मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना पंजाब में इस स्थिति को लगातार बदल रही है और महँगे चिकित्सा उपचार की लागत को परिवारों की चिंता से बाहर करने की दिशा में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

आंकड़े खुद पूरी कहानी बयाँ करते हैं। योजना के तहत सबसे अधिक उपयोग की जाने वाली प्रमुख 10 चिकित्सा प्रक्रियाओं में ही अब तक 2,44,468 कैशलेस उपचार उपलब्ध करवाए जा चुके हैं, जिन पर ₹316.50 करोड़ से अधिक का ख़र्च किया गया है। सप्ताह में कई बार डायलिसिस की आवश्यकता वाले मरीज़ों से लेकर हृदय की सर्जरी, घुटना प्रत्यारोपण (नी रिप्लेसमेंट) या आपातकालीन सीज़ेरियन डिलीवरी करवाने वाली महिलाओं तक—योजना ऐसे उपचारों को कवर कर रही है, जिनका ख़र्च कई परिवारों के लिए वहन करना मुश्किल हो सकता था।

यह पैटर्न कोई संयोग नहीं है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, दुनियाभर में स्वास्थ्य प्रणालियाँ हृदय रोग, डायबिटीज़ और किडनी संबंधी विकारों जैसी दीर्घकालिक बीमारियों में तेज़ वृद्धि देख रही हैं। पंजाब भी इससे अलग नहीं है। योजना के तहत डायलिसिस, हृदय उपचार और जोड़ प्रत्यारोपण (जॉइंट रिप्लेसमेंट)की बढ़ती माँग ऐसे स्वास्थ्य तंत्र को दर्शाती है, जो ऐसी बीमारियों की बढ़ती चुनौती का सामना कर रहा है, जो एक बार अस्पताल जाने से समाप्त नहीं होतीं; बल्कि इनके लिए निरंतर, विशेषज्ञ और अक्सर महँगे उपचार की आवश्यकता होती है।

राज्य स्वास्थ्य एजेंसी (SHA), पंजाब, के आंकड़ों के अनुसार, क्रॉनिक हीमोडायलिसिस, योजना के तहत सबसे अधिक ली जाने वाली प्रक्रिया बनी हुई है। कुल 1,87,656 डायलिसिस सत्र, जिनकी लागत ₹30.65 करोड़ से अधिक है, उपलब्ध करवाए जा चुके हैं, जिससे यह सुनिश्चित किया गया है कि क्रॉनिक किडनी रोग से जूझ रहे मरीज़ हर बार अस्पताल जाने के लिए पैसे जुटाने की लगातार चिंता किए बिना अपना उपचार जारी रख सकें।

योजना के तहत 17,698 लैप्रोस्कोपिक गॉल ब्लैडर सर्जरी भी की गई हैं, जो दूसरी सबसे अधिक करवाई जाने वाली प्रक्रिया है। इसके बाद 10,751 टोटल नी रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई हैं, जिससे हज़ारों बुज़ुर्ग मरीज़ों को दोबारा चलने-फिरने और आत्मनिर्भरता हासिल करने में मदद मिली है। इसके अलावा, 9,317 महिलाओं को कैशलेस सीज़ेरियन डिलीवरी की सुविधा मिली, जिससे परिवारों पर उस महत्त्वपूर्ण समय में पड़ने वाला आर्थिक दबाव कम हुआ, जब उन्हें सबसे अधिक सुरक्षा और सहायता की आवश्यकता होती है।

हृदय उपचार भी योजना का एक महत्त्वपूर्ण स्तंभ बनकर उभरा है। कुल 8,734 मरीज़ों की पर्क्यूटेनियस ट्रांसल्यूमिनल कोरोनरी एंजियोप्लास्टी (PTCA) के साथ डायग्नोस्टिक एंजियोग्राफी की गई, जबकि 554 मरीज़ों की कोरोनरी आर्टरी बाईपास ग्राफ्टिंग (CABG) की गई, जिससे यह सुनिश्चित करने में मदद मिली कि लागत के कारण जीवनरक्षक हृदय उपचार में देरी न हो।

योजना के तहत किडनी स्टोन के उपचार के लिए 5,770 पर्क्यूटेनियस नेफ्रोलिथोटॉमी (PCNL) प्रक्रियाएँ, 2,247 लोअर यूरेटर सर्जरी, 911 सीमेंटलेस टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी और 830 रेडिकल सर्जिकल प्रक्रियाएँ भी कवर की गई हैं। यह विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञताओं में उन्नत और महँगे उपचार उपलब्ध करवाने की योजना की क्षमता को दर्शाता है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा, “किसी भी स्वास्थ्य कार्यक्रम की वास्तविक सफलता का पैमाना कागज़ों पर दर्ज लाभार्थियों की संख्या नहीं, बल्कि उन परिवारों की संख्या है, जिन्हें आर्थिक संकट में पड़े बिना समय पर इलाज मिलता है। किसी स्वास्थ्य योजना की सफलता इसके द्वारा बदली गई ज़िंदगियों में दिखाई देती है।ये आंकड़े उन हज़ारों परिवारों का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिन्हें अस्पताल के बिलों की चिंता किए बिना गुणवत्तापूर्ण उपचार मिला। चाहे आजीवन डायलिसिस की आवश्यकता वाला मरीज़ हो, नी रिप्लेसमेंट करवाने वाला बुज़ुर्ग व्यक्ति हो , सुरक्षित सीज़ेरियन डिलीवरी की आवश्यकता वाली महिला हो या आपातकालीन हृदय उपचार की ज़रूरत वाला मरीज़ हो —मुख्यमंत्री सेहत योजना यह सुनिश्चित कर रही है कि आर्थिक बाधाएँ स्वास्थ्य सेवा हासिल करने में कभी रुकावट न बनें।”

उन्होंने कहा कि योजना के तहत कवर की जाने वाली विभिन्न चिकित्सा प्रक्रियाएँ पंजाब में ऐसी स्वास्थ्य व्यवस्था विकसित करने के प्रयासों को दर्शाती हैं जो केवल सामान्य उपचार तक सीमित नहीं है बल्कि गंभीर और जटिल बीमारियों के महँगे इलाज में भी मरीज़ों को सहायता प्रदान करने में सक्षम है।

आंकड़ों से परे, यह डेटा एक बड़े बदलाव की ओर भी संकेत करता है। अधिक लोग आर्थिक रूप से सुलभ उपचार के कारण दीर्घकालिक बीमारियों से उबर रहे हैं। अधिक बुज़ुर्ग मरीज़ दोबारा चलने-फिरने में सक्षम हो रहे हैं। अधिक महिलाओं को अस्पतालों में मातृ स्वास्थ्य सेवाएँ मिल रही हैं और अधिक परिवार अस्पताल के बिलों के लिए पैसे जुटाने के बजाय मरीज़ के स्वस्थ होने पर ध्यान केंद्रित कर पा रहे हैं।

योजना के विस्तार के साथ यह पंजाब के सबसे मज़बूत सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों में से एक के रूप में उभर रही है, जो केवल स्वास्थ्य उपचार के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध नहीं करवाती, बल्कि गंभीर बीमारी के कारण परिवारों पर पड़ने वाले आर्थिक झटके से भी उन्हें बचाने का काम कर रही है।

Continue Reading

Punjab

‘आप’ आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार, 117 सीटों पर बूथ स्तर की तैयारियां शुरू

Published

on

आम आदमी पार्टी (आप) ने पूरे राज्य में अपनी संगठनात्मक गतिविधियों को तेज़ करते हुए आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है, जिसमें पार्टी के बूथ स्तर नेटवर्क को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं और वॉलंटियर्स को चुनाव मैदान के लिए तैयार करने पर खास ध्यान दिया जा रहा है। इसी कड़ी में, आप के सीनियर नेता और पंजाब इंचार्ज मनीष सिसोदिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं और वॉलंटियर्स के साथ जिलेवार मीटिंग करना शुरू कर दिया है।

ये मीटिंग ज़मीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और पंजाब सरकार के काम को घर-घर तक पहुंचाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को तैयार करने पर फोकस हैं। इस संगठनात्मक कवायद के तहत, पंजाब के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों में बूथ इंचार्ज की मीटिंग होंगी।

पटियाला ग्रामीण के अपने दौरे के दौरान मनीष सिसोदिया ने संगठन के साथियों और कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की, जिसमें आने वाली तैयारियों पर खुलकर चर्चा हुई। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अपनी बातचीत को याद करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा, “अपने साथियों के बीच बैठना एक अनोखा अनुभव था, जिससे पुरानी यादें ताज़ा हो गईं और आगे के सफर के लिए जोश दोगुना हो गया।”

पार्टी की संगठन टीमों को भगवंत मान सरकार द्वारा पिछले 4.5 सालों में किए गए कामों को सीधे लोगों तक पहुंचाने के लिए तैयार किया जा रहा है। कैंपेन का मुख्य फोकस सरकार की ज़रूरी पहलों को घर-घर तक पहुंचाना होगा, जिसमें मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना, 300 यूनिट मुफ़्त बिजली योजना, खेती के लिए नहर का पानी और ‘मावां धियां सत्कार योजना’ के तहत महिलाओं को दी जा रही आर्थिक मदद शामिल है।

चल रहे अभ्यास के तहत पटियाला में बूथ इंचार्जों की एक मीटिंग भी हुई, जिसमें कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह और पार्टी के सीनियर नेता शामिल हुए। इसी तरह, भदौर में भी बूथ इंचार्जों की मीटिंग हुई, जिसमें विधायक लाभ सिंह उगोके और पार्टी के सीनियर नेता शामिल हुए।

इन मीटिंग के ज़रिए आप अपने बूथ स्तर के संगठन को मज़बूत कर रही है और अपने वर्करों और वॉलंटियर्स को आने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारी के लिए सभी 117 विधानसभा सीटों पर लोगों से जुड़े रहने और पंजाब सरकार के काम को घर-घर तक पहुंचाने के लिए तैयार कर रही है।

Continue Reading

Punjab

CM भगवंत मान ने डेरा सचखंड बल्लां में श्री गुरु रविदास जी बाणी अध्ययन केंद्र पर रखा नींव पत्थर

Published

on

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज जालंधर स्थित डेरा सचखंड बल्लां में श्री गुरु रविदास जी बाणी अध्ययन केंद्र का नींव पत्थर रखा। पंजाब सरकार की ओर से बनाए जाने वाले इस केंद्र पर करीब 24.55 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस केंद्र का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को श्री गुरु रविदास जी के जीवन, बाणी और उनकी महान शिक्षाओं से जोड़ना है।

इस अध्ययन केंद्र में बच्चों को श्री गुरु रविदास जी की जीवनी, उनकी बाणी और मानवता को दिए गए संदेश के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। उनकी शिक्षाओं में समानता, भाईचारे, सेवा, प्रेम और सामाजिक सद्भाव को विशेष महत्व दिया गया है। केंद्र के माध्यम से नई पीढ़ी को इन विचारों से परिचित कराने और उन्हें अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस केंद्र में हॉस्टल और स्टाफ के लिए आवासीय व्यवस्था भी की जाएगी। इससे दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को यहां रहकर अध्ययन करने में सुविधा मिलेगी। केंद्र में अध्ययन और शोध के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने की भी योजना है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाएं केवल एक वर्ग या समुदाय तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पूरी मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उनकी बाणी समाज में समानता, भाईचारे और मानव कल्याण का संदेश देती है। ऐसे में इस केंद्र के जरिए इन महान विचारों को बच्चों और युवाओं तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

करीब 24.55 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह केंद्र आने वाले समय में श्री गुरु रविदास जी की बाणी और जीवन से जुड़े अध्ययन का महत्वपूर्ण केंद्र बन सकता है। पंजाब सरकार का कहना है कि इस पहल से नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध विरासत और गुरु साहिब की शिक्षाओं को समझने का अवसर मिलेगा।

Continue Reading

Trending