Sports
IPL 2025: धर्मशाला में पंजाब किंग्स की बल्लेबाज़ी का धमाका, बनाया टूर्नामेंट का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर।
धर्मशाला में दिन को बारिश के बाद पंजाब की टीम ने रात को लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में रनों की बरसात कर दी।
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में दिन में हुई बारिश के बाद शाम को IPL के मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रनों की जमकर बरसात कर दी। पंजाब ने अपने घरेलू मैदान पर 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 236 रन बना डाले, जो इस मैदान पर टीम का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले इसी मैदान पर आरसीबी ने पंजाब के खिलाफ 241 रन बनाए थे।
हालांकि, पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम को शुरुआती दो झटके लगे। लेकिन इसके बाद बल्लेबाज़ों ने ताबड़तोड़ अंदाज़ में वापसी की। ओपनर प्रभसिमरन की बल्लेबाज़ी ने पूरे स्टेडियम में जोश भर दिया। वहीं, लखनऊ के लिए आकाश महाराज सिंह ने अपने डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले ही ओवर में प्रियांश आर्या और फिर जोश इंग्लिश को आउट कर दो बड़े विकेट झटके। आकाश ने कुल चार ओवर में 30 रन देकर दो विकेट लिए।

एचपीसीए की पूजा-अर्चना को इंद्रूनाग का आशीर्वाद, माैसम ने दिया साथ
धर्मशाला में IPL मुकाबले से पहले दिनभर मौसम का मिजाज बदलता रहा। इससे दर्शकों में असमंजस रहा कि कहीं मैच बारिश में न धुल जाए। सुबह धर्मशाला सहित आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। ऐसे में दर्शकों के चेहरे मुरझाए रहे। 11 बजे के बाद मौसम साफ हो गया और दर्शकों ने राहत की सांस ली। हालांकि, शाम के समय फिर से आसमान में बादल छाने लगे तो दर्शकों के चेहरे उतर गए। एचपीसीए ने मुकाबले से पहले ही बारिश के देवता इंदूनाग की पूजा-अर्चना कर ली थी। ऐसे में मौसम साफ हो गया। कुछ क्रिकेट प्रेमी तो एक दिन पहले धर्मशाला पहुंच चुके थे। जो दर्शक सुबह धर्मशाला के लिए निकले, वह बार-बार धर्मशाला के मौसम को गूगल पर देखते रहे।
प्रभसिमरन ने 91 रन की पारी से दर्शकों का किया मनोरंजन
पंजाब किंग्स के ओपनर बल्लेबाज प्रभसिमरन 5.3 ओवर में जीवनदान मिला। आकाश की गेंद पर निकोलस पूरन ने उनका कैच छोड़ दिया। प्रभसिम ने मिले जीवनदान को पूरा फायदा उठाया और उन्होंने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए जहां 30 गेंदों में अपने 50 रन पूरे किए, वहीं उन्होंने टीम के लिए 91 रन की पारी खेली। प्रभसिमरन ने मैच के दौरान 6 चौके और 7 छक्के भी लगाए। बारिश की संभावनाओं के बीच शुरू हुए मैच में दर्शकों की संख्या थोड़ी कम रही। टॉस के दौरान स्टेडियम 50 फीसदी तक ही पैक था। वहीं जैसे-जैसे मैच बढ़ता गया, तो दर्शकों की संख्या भी बढ़ती गई। इसके बाद स्टेडियम लगभग पैक हो गया।

होम ग्राउंड में पंजाब की दीवानगी, लाल जर्सी में रंगा धर्मशाला स्टेडियम
पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में हुए मुकाबले के दौरान धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम पंजाब की जर्सी के रंग में रंगा दिखा। पंजाब किंग्स की टीम का धर्मशाला दूसरा होम ग्राउंड है। ऐसे में टीम को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला। पड़ोसी राज्यों से यहां आए दर्शकों में पंजाब की दीवानगी देखने को मिली। हालांकि, स्टेडियम पंजाब के कप्तान श्रेयश अय्यर के अलावा लखनऊ के ऋषभ पंत के नाम से भी गूंजता रहा। मैच शुरू होने से पहले स्टेडियम के कुछ एक स्टैंड की सीटें खाली थीं लेकिन जैसे ही टॉस हुआ और पंजाब के खिलाड़ी मैदान में उतरे तो स्टेडियम लगभग पैक हो गया। इस दौरान कुछ स्टैंडों में थोड़ी बहुत सीटें ही खाली रहीं। मैच देखने पहुंचे अधिकतर दर्शक पंजाब का समर्थन मिलता रहा। स्टेडियम में मौजूद दर्शकों में से अधिकतर संख्या पंजाब और हरियाणा सहित दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के दर्शकों की रही। ऑनलाइन टिकटों की बिक्री देर शाम तक जारी रही। शाम साढ़े सात बजे शुरू होने से पहले तक 2000, 2500, 5000, 7000, 12500 और 15000 के महंगे टिकट ऑनलाइन उपलब्ध रहे।
टॉस जीता पर मैच हारी लखनऊ की टीम
धर्मशाला में टॉस जीतने के बाद भी लखनऊ की टीम मैच हार गई। लखनऊ की टीम का टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने वाले फैसला मैच के शुरुआती तीन ओवर तक तो सही रहा, लेकिन मैच के आगे बढ़ने के साथ उसका यह फैसला भी गलत साबित होता चला गया। आईपीएल के 18वें सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स का फ्लॉप शो धर्मशाला में भी ज्जारी रहा। टॉस जीत कर भी लक्ष्य का पीछा करने का निर्णय लेना टीम पर भारी पड़ गया। अर्शदीप की तेज आती हुई गेंदों को लखनऊ के खिलाड़ी समझ नहीं सके। मैच के दौरान अर्शदीप ने अपने पहले स्पैल में ही तीन ओवर में तीन विकेट हासिल कर लिए। वहीं दूसरी ओर लखनऊ की टीम ने पहले पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी के दौरान जहां मिस फील्ड करते हुए तीन कैच छोड़े, वहीं लखनऊ के बल्लेबाजों ने पंजाब के गेटबाजों के आगे घुटने टेक दिए।

प्रीति ने बांटीं पंजाब टीम की जर्सियां…
पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी खत्म होने के बाद टीम की मालकिन ने मैदान के चारों और घूमकर दर्शकों में टीम की टी-शर्ट बांटीं। इस दौरान दर्शक प्रीति जिंटा की झलक और उनके हाथ से टी-शर्ट पाने के लिए पहली कतार तक पहुंच गए। वहीं पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शंशाक सिंह ने अपनी टीम के लिए 15 गेंद में 33 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने चार चौके और एक छक्का भी जड़ा। शशांक ने मैच के दौरान 16.4 ओवर में छक्का जड़ा, जिससे गेंद स्टेडियम के बाहर पहुंच गई।
धर्मशाला में होटल पैक, मैक्लोडगंज में 70 फीसदी ऑक्यूपेंसी
IPL मैच के चलते वीकेंड पर होटल कारोबारियों के चेहरे खिल गए। शनिवार और रविवार को धर्मशाला के होटल पैक रहे। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में 70 से 80 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी रही। रविवार दोपहर में होटलों में करीब 30 फीसदी ही बुकिंग हुई थी। रात को मैच समाप्ति के बाद धर्मशाला के होटल पैक होने के बाद पर्यटकों ने मैक्लोडगंज की ओर रुख किया। वहां होटलों में 70 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही। इसके अलावा बाहरी राज्यों से घूमने के लिए आए पर्यटकों ने पालमपुर सहित अन्य क्षेत्रों की ओर भी रुख किया। होटल एसोसिएशन स्मार्ट सिटी धर्मशाला के अध्यक्ष राहुल धीमान ने बताया कि रविवार को अच्छा कारोबार रहा। धर्मशाला में होटल पैक होने के चलते मैक्लोडगंज में भी 70 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही। अब 8 और 11 मई को होने वाले आईपीएल मैचों में भी ऑक्यूपेंसी बढ़ेगी। इसके लिए एडवांस बुकिंग के लिए बाहरी राज्यों के पर्यटक संपर्क साध रहे हैं।
National
गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हराया, Punjab की लगातार दूसरी हार
Gujarat Titans ने रविवार को अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए रोमांचक मुकाबले में Punjab Kings को 4 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत में गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन और Sai Sudharsan की संयमित अर्धशतकीय पारी निर्णायक साबित हुई।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी Punjab Kings की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम को पहले ही ओवर में प्रियांश आर्य (2) और कूपर कोनॉली (0) के रूप में दो बड़े झटके लगे। इसके बाद प्रभसिमरन सिंह ने पारी संभालने की कोशिश की और कप्तान Shreyas Iyer (19) के साथ 33 रन की साझेदारी की, लेकिन उनका विकेट गिरने के बाद टीम दबाव में आ गई और 47 रन पर 5 विकेट गंवा बैठी।
इस मुश्किल स्थिति में सुर्यांश शेडगे ने शानदार अर्धशतक जड़ते हुए टीम को संभाला। उनकी पारी की बदौलत पंजाब ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। गुजरात की ओर से Jason Holder सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 विकेट झटके। इसके अलावा Mohammed Siraj और Kagiso Rabada ने 2-2 विकेट लिए, जबकि Rashid Khan को 1 सफलता मिली।
164 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी Gujarat Titans की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और कप्तान Shubman Gill सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद Sai Sudharsan और Jos Buttler ने दूसरे विकेट के लिए 53 रन जोड़कर पारी को संभाला। बटलर ने 26 रन का योगदान दिया।
साई सुदर्शन ने इसके बाद भी जिम्मेदारी से बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचाया। उन्होंने 41 गेंदों में 57 रन की शानदार पारी खेली। अंत में गुजरात ने 19.5 ओवर में 6 विकेट खोकर 167 रन बनाते हुए मुकाबला जीत लिया।
इस जीत के साथ Gujarat Titans ने प्लेऑफ की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। टीम ने 10 में से 6 मैच जीतकर 12 अंक हासिल कर लिए हैं और अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं Punjab Kings को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है।
Art & Culture
Punjab में ‘खेल क्रांति’ से बड़ा बदलाव: International Hockey Tournament की मेजबानी के साथ राज्य बना Sports Hub
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ‘शानदार चार साल, भगवंत मान दे नाल’ कार्यक्रम के तहत खेल विभाग का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए कहा कि उनकी सरकार की “खेल क्रांति” ने राज्य की खेल व्यवस्था को पूरी तरह बदल दिया है और पंजाब को अंतरराष्ट्रीय खेल नक्शे पर मजबूत पहचान दिलाई है। उन्होंने बताया कि पहली बार पंजाब को हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी मिली है, जिसमें भारत, पाकिस्तान, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और चीन जैसी शीर्ष छह टीमें हिस्सा लेंगी। यह टूर्नामेंट अक्टूबर-नवंबर में मोहाली के बलबीर सिंह सीनियर हॉकी स्टेडियम और जालंधर के सुरजीत हॉकी स्टेडियम में आयोजित होगा, जहां मैचों के साथ-साथ पंजाबी संस्कृति को दर्शाने के लिए भांगड़ा और गिद्धा जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हॉकी में शानदार इतिहास होने के बावजूद पंजाब को पहले कभी किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी नहीं मिली थी, इसलिए यह उपलब्धि राज्य के लिए बेहद खास है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि लगभग 40 वर्षों बाद पंजाब को राष्ट्रीय बैडमिंटन अंडर-13 चैंपियनशिप की मेजबानी भी मिली है, जो जालंधर में आयोजित होगी और इससे राज्य में खेलों को नई दिशा मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने खेलों के क्षेत्र में किए गए बड़े सुधारों का जिक्र करते हुए बताया कि राज्य सरकार ने खेल बजट को 350 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1791 करोड़ रुपये तक पहुंचा दिया है, जो देश में सबसे अधिक है। उन्होंने कहा कि कोचों की संख्या 500 से बढ़ाकर 2458 कर दी गई है और नए कोचों की भर्ती की गई है, जिनमें कई पूर्व खिलाड़ी भी शामिल हैं। खिलाड़ियों को ओलंपिक की तैयारी के लिए 15 लाख रुपये और एशियाई खेलों के लिए 8 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जा रही है, जबकि ओलंपिक, पैरा-ओलंपिक और एशियाई खेलों के पदक विजेताओं को एक-एक करोड़ रुपये तक का इनाम दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले चार वर्षों में करीब 100 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की जा चुकी है और कई खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियां भी दी गई हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि ‘खेड़ां वतन पंजाब दीयां’ योजना के तहत खेलों को जमीनी स्तर पर बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसमें खिलाड़ियों की संख्या डेढ़ लाख से बढ़कर पांच लाख तक पहुंच चुकी है और हर साल हजारों खिलाड़ियों को पदक व नकद पुरस्कार दिए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य में 3100 खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं, 3000 जिम आधुनिक उपकरणों से लैस किए जा रहे हैं और खिलाड़ियों को 17,000 खेल किट वितरित की गई हैं। इसके अलावा खिलाड़ियों के लिए डाइट अलाउंस बढ़ाकर 480 रुपये किया गया है और 13 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बेहतर पोषण सुविधाएं दी जा रही हैं। खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए मोहाली, बठिंडा और लुधियाना में हॉकी एस्ट्रोटर्फ बदले गए हैं और मोहाली में नया सिंथेटिक ट्रैक भी बनाया गया है। स्पोर्ट्स मेडिसिन को बढ़ावा देने के लिए 113 पद सृजित किए गए हैं, जिनमें डॉक्टर और फिजियोथेरेपिस्ट को प्रमुख शहरों में तैनात किया गया है। मुख्यमंत्री ने पंजाब की समृद्ध खेल विरासत का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य ने हरमनप्रीत सिंह, शुभमन गिल, हरमनप्रीत कौर, गुरप्रीत सिंह संधू और अर्शदीप सिंह जैसे कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं और पंजाबी खिलाड़ियों के बिना भारतीय हॉकी की कल्पना अधूरी है। उन्होंने बताया कि 50 से अधिक पंजाबी खिलाड़ियों ने ओलंपिक पदक जीते हैं और कई खिलाड़ियों ने भारतीय टीम की कप्तानी की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर साल चार देशों का हॉकी टूर्नामेंट आयोजित करने की योजना पर भी काम कर रही है, जिससे राज्य में खेलों का स्तर और ऊंचा होगा। उन्होंने पुरानी सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले खेल संस्कृति को नजरअंदाज किया गया, लेकिन अब उनकी सरकार इसे फिर से पटरी पर ला रही है। अंत में उन्होंने कहा कि खेल नशे के खिलाफ सबसे प्रभावी हथियार हैं और युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के लिए खेलों को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है, इसलिए सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है ताकि पंजाब देश का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स हब बन सके।
Blog
Punjab को मिला इंटरनेशनल हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी का बड़ा मौका, CM भगवंत मान ने किया ऐलान
पंजाब पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी मुकाबलों की मेजबानी करेगा। राज्य को पुरुष एशियन चैंपियनशिप हॉकी टूर्नामेंट आयोजित करने का अवसर मिला है। इस संबंध में पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बड़ा ऐलान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एशियाई चैंपियनशिप ट्रॉफी की मेजबानी मिलना पंजाब के लिए गर्व और खुशी की बात है। उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में एशिया की शीर्ष 6 टीमें हिस्सा लेंगी और भारत के भी इसमें भाग लेने की पूरी उम्मीद है।
टूर्नामेंट के मुकाबले 26-27 अक्टूबर से शुरू होंगे, जिनका आयोजन मोहाली और जालंधर में किया जाएगा। इससे पहले 1997 में जालंधर में पाकिस्तान के साथ एक टेस्ट मैच खेला गया था। आयोजन से पहले संबंधित टीम द्वारा सभी तैयारियों का निरीक्षण भी किया जा चुका है।
इसके अलावा, हॉकी टीम ने हर साल चार देशों के टूर्नामेंट आयोजित करने का प्रस्ताव भी दिया है, जिसे भविष्य में इस आयोजन के साथ जोड़ा जा सकता है।
खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि के तहत पंजाब को 44 साल बाद बैडमिंटन अंडर-13 राष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी का अधिकार भी मिला है। इस प्रतियोगिता के सभी मुकाबले जालंधर में आयोजित किए जाएंगे।
यह उपलब्धि पंजाब को खेलों के क्षेत्र में एक नए मुकाम तक ले जाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।
-
Religious2 years agoकब है तुलसी विवाह? इस दिन तुलसी माता का विवाह करने से मिलेगा लाभ
-
Religious2 years agoजानिए गोवर्धन पूजा का महत्व, कौनसा समय रहेगा पूजा के लिए सही
-
Religious3 years agoआखिर क्यों लिखा जाता है घर के बाहर शुभ लाभ, जानिए क्या है इन चिह्न का मतलब
-
Religious3 years agoपैरों के निशान, बनावट, रंग, साइज से पता लागए की आप कितने है भागयशाली
-
Punjab2 years agoपंजाब में अमरूद के बगीचे के मुआवजे के घोटाले में ED ने 26 स्थानों पर छापे मारे
-
Chandigarh2 years agoChandigarh: Top 10 Restaurants. ये लोकप्रिय क्यों हैं ?
-
Punjab2 years agoLudhiana में पुलिस स्टेशन के पास शव मिला। एक आदमी सड़क के बीच में पड़ा था; पास में कपड़ों से भरा एक बोरे भी मिला था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी
-
Religious3 years agoजानिए दीपावली में वाले दिन आखिर कितने जलाने चाहिए दीये ? और क्यों जलाने चाहिए दिये |