Haryana
पाकिस्तानियों को Haryana छोड़ने का आखिरी दिन: पुलिस-CID की रेड शुरू, 460 की लिस्ट तैयार।
Haryana छोड़ने के लिए पाकिस्तानियों को दी गई डेडलाइन आज (27 अप्रैल), रविवार शाम 6 बजे खत्म हो जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पाकिस्तान से आए लोगों को 24 घंटे के भीतर प्रदेश छोड़ने का आदेश दिया था। साथ ही चेतावनी दी थी कि यदि वे स्वयं नहीं गए तो पुलिस उन्हें जबरन निकालकर वापस पाकिस्तान भेजेगी।
डेडलाइन पूरी होते ही राज्यभर में पुलिस कार्रवाई शुरू कर देगी।
सरकार के पास 460 पाकिस्तानियों की सूची तैयार है। गृह विभाग और CID को इस पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी सामने आया है कि सूची में शामिल अधिकांश पाकिस्तानी नागरिक पिछले 25 से 30 सालों से Haryana में रह रहे हैं।
बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए हैं। इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम सैनी को फोन कर Haryana से पाकिस्तानियों को निकालने के लिए कहा था।
इन पाकिस्तानियों की होगी वतन वापसी
जो पाकिस्तानी नागरिक अपनी या किसी परिजन की बीमारी का इलाज कराने के लिए मेडिकल वीजा पर भारत आए हुए हैं।
ऐसे पाकिस्तानी नागरिक जिन्होंने वीजा बढ़ाने के लिए अप्लाई किया है, लेकिन उन्हें अभी तक सरकार से मंजूरी नहीं मिली है।
ऐसे पाकिस्तानी नागरिक जो अपने परिचित से मिलने या किसी दूसरी वजह से यहां आए और उनके पास सार्क (SAARC) वीजा है।
सिर्फ इन पाकिस्तानियों को छूट मिलेगी
Haryana में सिर्फ उन पाकिस्तानियों को वतन वापसी से छूट मिलेगी, जिनके पास लांग टर्म वीजा है या जिनके पास आधिकारिक या राजनयिक वीजा है। इसके अलावा जो SAARC वीजा, वीजा ऑन अराइवल, बिजनेस वीजा, फिल्म वीजा, पत्रकार वीजा, ट्रांजिट वीजा, मेडिकल वीजा, कॉन्फ्रेंस वीजा, पर्वतारोहण वीजा, छात्र वीजा, विजिटर वीजा, ग्रुप टूरिस्ट वीजा, तीर्थ वीजा और पाकिस्तान के अल्पसंख्यकों को जारी किए गए ग्रुप तीर्थ वीजा लेकर हरियाणा आए हैं, उन्हें वापस भेजा जाएगा।
मेडिकल वीजा में टाइम बाकी, फिर भी कार्रवाई
भारत सरकार ने मेडिकल वीजा पर आए पाकिस्तानियों को लौटने के लिए 29 अप्रैल तक की मोहलत दी है। हालांकि, Haryana सरकार इसे लेकर सख्ती बरतते हुए उन्हें यहां से लौटने को कह रही है। शनिवार को फरीदाबाद पुलिस ने मेडिकल वीजा पर आए 4 पाकिस्तानी नागरिकों को वापस अपने देश लौटने का अल्टीमेटम दिया। चारों फरीदाबाद के अस्पताल में अपना इलाज करा रहे थे। इसके अलावा हिसार से 15 लोगों के एक पाकिस्तानी परिवार को दिल्ली में बने शरणार्थी कैंप भेजा गया है।
Haryana सरकार क्या कार्रवाई करेगी?
डेडलाइन पूरी होते ही पुलिस और CID की टीमें पाकिस्तानी परिवारों पर रेड करेंगी।
सीनियर पुलिस अधिकारी के मुताबिक इन्हें दिल्ली में बने पाकिस्तानी कैंप में छोड़ा जाएगा।
वहां से इन्हें पाकिस्तान भेजने के लिए सरकारी स्तर पर प्रबंध किए जाएंगे।
प्रदेश में 460 पाकिस्तानी परिवार रह रहे
सरकारी आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश में 460 पाकिस्तानी रह रहे हैं। इनमें ज्यादातर हिंदू परिवार हैं, जिन्होंने भारत की नागरिकता के लिए भी आवेदन किया है, लेकिन उस पर फैसला नहीं हो पाया। इनमें सबसे ज्यादा 214 पाकिस्तानी फरीदाबाद में हैं।
वहीं, CM सैनी लगातार वॉर्निंग दे रहे हैं। शनिवार को भी सीएम ने पंजाब के मोहाली दौरे के दौरान कहा- हमने बैठक में अधिकारियों को कह दिया है यदि कोई पाकिस्तानी वीजा लेकर Haryana में बैठा हो तो 24 घंटे में उसे पकड़कर वापस भेजा जाए।
Haryana
हिसार एयरपोर्ट पर आज से उड़ान यात्री कैफे शुरू:यात्रियों को एयरपोर्ट पर मिलेगा सस्ता खाना, मंत्री चंडीगढ़ से VC से करेंगे शुरुआत
हिसार एयरपोर्ट पर आज से उड़ान यात्री कैफे की शुरुआत होने वाली है। इसमें लोगों को कम कीमत पर खाने की चीजें उपलब्ध कराई जाएंगी, जिसमें ₹10 में चाय और ₹20 में समोसा खाने की सुविधा उपलब्ध होगी। इसकी शुरुआत आज सिविल एविएशन मंत्री चंडीगढ़ एयरपोर्ट से वर्चुअल रूप से करेंगे।
चेहरा दिखाकर होगी एयरपोर्ट पर एंट्री
आज से ही हिसार एयरपोर्ट पर डिजी यात्रा की शुरुआत की जाएगी। इससे लोगों की चेहरा दिखाकर एयरपोर्ट पर एंट्री शुरू हो जाएगी। इस सुविधा के बाद यात्रियों को बोर्डिंग पास या आईडी दिखाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्ले स्टोर से डिजी यात्रा ऐप डाउनलोड कर आधार या मोबाइल नंबर से उस पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। फ्लाइट टिकट और बोर्डिंग पास अगर उस पर अपलोड होगा, तो एयरपोर्ट का फेसियल रिकॉग्निशन सिस्टम चेहरा देखकर ही यात्री की पहचान कर लेगा।
4 से 12 साल के बच्चों के लिए किड्स जोन
हिसार एयरपोर्ट पर आज से किड्स जोन की शुरुआत भी की जाएगी। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर यह सुविधा पहले से ही उपलब्ध है। इसमें सिक्योरिटी चेक के बाद अपनी फ्लाइट का इंतजार कर रहे यात्रियों के बच्चों के लिए खेलने की सुविधा होती है, जिसमें रंग-बिरंगे स्लाइड, इंटरएक्टिव गेम्स के साथ-साथ किड्स जोन के पास ही यात्रियों के बैठने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है।
फ्री वाई-फाई की मिलेगी सुविधा
एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे यात्रियों को अब मोबाइल डेटा पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इसके लिए मंत्री की तरफ से आज से हिसार एयरपोर्ट पर फ्री वाई-फाई की शुरुआत की जाएगी। इससे एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे यात्रियों को टिकट बुकिंग के साथ ही वाई-फाई का यूजरनेम और पासवर्ड उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे मुफ्त में इंटरनेट की सुविधा ले सकेंगे।
Haryana
हरियाणा पुलिस में 5500 कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन फिर से शुरू, एज लिमिट में मिली 3 साल की छूट
हरियाणा पुलिस में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कांस्टेबल के 5500 पदों पर भर्ती के लिए अप्लीकेशन विंडो एक बार फिर खोल दी है. जो उम्मीदवार पहले आवेदन नहीं कर सके थे या आयु सीमा के कारण पात्र नहीं थे, उनके लिए अब 19 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करने का सुनहरा अवसर है.
दरअसल, राज्य सरकार ने अभ्यर्थियों की मांग स्वीकार करते हुए इस भर्ती में आयु सीमा में तीन साल की छूट प्रदान की जाएगी. जिससे अब और अधिक युवा इस प्रतियोगिता का हिस्सा बन सकेंगे.
हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल की वैकेंसी
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 5500 रिक्तियां भरी जाएंगी. वैकेंसी डिटेल इस प्रकार है-
- कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी-पुरुष)- 4500 रुपये
- कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी-महिला)- 600 पद
- कांस्टेबल (पुरुष- रेलवे पुलिस/GRP)- 400 पद
- हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल पद के लिए उम्मीदवारों को 12वीं पास होना चाहिए. साथ में मैट्रिक तक हिंदी या संस्कृष विषय पढ़ा होना चाहिए. इस भर्ती में सिर्फ वही अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं. जिन्होंने हरियाणा सीईटी ग्रुप-सी परीक्षा पास की है.
- सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए. (अधिकतम उम्र सीमा में तीन साल की विशेष छूट के बाद). आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में अतिरिक्त छूट दी जाएगी.
- चयन प्रक्रिया
- हरियाणा पुलिस में चयन के लिए उम्मीदवारों को कई चरणों से गुजरना होगा.
- सीईटी स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग- आयोग रिक्तियों के आधार पर अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए बुलाएगा.
- शारीरिक माप परीक्षण- इसमें पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई 170 सेमी और महिलाओं की न्यूनतम 158 सेमी अनिवार्य है. इसमें पुरुषों का सीना भी मापा जाएगा.
- फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट- इसमें दौड़ होगी. पुरुषों को 12 मिनट में 2.5 किमी और महिलाओं को 6 मिनट में 1 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी.
- लिखित परीक्षा- शारीरिक मानकों में सफल होने के बाद लिखित परीक्षा पास करनी होगी. जिसका वेटेज 97 फीसदी होगा. शेष तीन फीसदी का वेटेज एनसीसी सर्टिफिकेट धारकों को बोनस के रूप में दिए जाएंगे.
- आवेदन शुल्क
- इस पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फ्री है.
- कैसे करना है आवेदन?
- हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट hssc.gov.in पर या सीधे adv012026.hryssc.com पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. आवेदन फॉर्म भरते समय अपने डॉक्यूमेंट्स, जैसे 12वीं की मार्कशीट, सीईटी स्कोरकार्ड और कैटेगरी सर्टिफिकेट अपलोड करने होंगे.
Haryana
‘टटीहरी’ गाने को लेकर विवाद: Haryana महिला आयोग ने रैपर बादशाह के खिलाफ गिरफ्तारी के निर्देश दिए
हरियाणा महिला आयोग ने ‘टटीहरी’ गाने से जुड़े विवाद के मामले में बॉलीवुड सिंगर-रैपर Badshah के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आयोग ने समन जारी होने के बावजूद शुक्रवार को पानीपत में पेश न होने पर उनकी गिरफ्तारी के आदेश जारी किए।
बादशाह के वकीलों ने आयोग को बताया कि पेशेवर प्रतिबद्धताओं के कारण वह निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं हो सके। साथ ही आयोग से अगली तारीख देने की भी मांग की गई थी।
इस दौरान हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन Renu Bhatia बैठक में नाराज़ नजर आईं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि बादशाह दोपहर 3 बजे तक पेश नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इसके बाद आयोग ने पंचकूला और पानीपत के एसपी को निर्देश देते हुए कहा कि बादशाह को गिरफ्तार किया जाए और उनका पासपोर्ट जब्त किया जाए, ताकि वह देश छोड़कर न जा सकें। आयोग का कहना है कि महिलाओं और बेटियों की गरिमा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है।
गौरतलब है कि महिला आयोग ने 6 मार्च को बादशाह को नोटिस भेजा था। नोटिस में उन्हें ‘टटीहरी’ गाने में कथित रूप से लड़कियों के बारे में आपत्तिजनक बोल और दृश्य होने के मामले में पानीपत के एसपी कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया था। हालांकि, बादशाह के वकील ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश होने की अनुमति मांगी थी।
-
Religious2 years agoकब है तुलसी विवाह? इस दिन तुलसी माता का विवाह करने से मिलेगा लाभ
-
Religious2 years agoजानिए गोवर्धन पूजा का महत्व, कौनसा समय रहेगा पूजा के लिए सही
-
Religious2 years agoआखिर क्यों लिखा जाता है घर के बाहर शुभ लाभ, जानिए क्या है इन चिह्न का मतलब
-
Religious2 years agoपैरों के निशान, बनावट, रंग, साइज से पता लागए की आप कितने है भागयशाली
-
Punjab2 years agoपंजाब में अमरूद के बगीचे के मुआवजे के घोटाले में ED ने 26 स्थानों पर छापे मारे
-
Chandigarh2 years agoChandigarh: Top 10 Restaurants. ये लोकप्रिय क्यों हैं ?
-
Punjab2 years agoLudhiana में पुलिस स्टेशन के पास शव मिला। एक आदमी सड़क के बीच में पड़ा था; पास में कपड़ों से भरा एक बोरे भी मिला था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी
-
Punjab2 years agoBJP पंजाब में अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी, शिअद (SAD) के साथ कोई गठबंधन नहीं: प्रदेश भाजपा प्रमुख सुनील जाखड़