Punjab
China Door पर Police की सख्ती, भेष बदलकर दुकानदार को किया गिरफ्तार
लोहड़ी का त्योहार हर साल बड़े धूमधाम से मनाया जाता है, और इस दौरान पतंगबाजी का खास क्रेज देखने को मिलता है। हालांकि, पतंग उड़ाने के लिए प्रतिबंधित China Door का इस्तेमाल अभी भी जारी है। चाइना डोर पर लंबे समय से प्रतिबंध है, लेकिन इसके बावजूद कुछ दुकानदार चोरी-छिपे इसे बेच रहे हैं।
ताजा मामला पंजाब के बटाला से सामने आया है, जहां ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर सुरिंदर सिंह ने भेष बदलकर एक दुकानदार को गिरफ्तार किया, जो खुलेआम चाइना डोर बेच रहा था। इंस्पेक्टर ने वर्दी के ऊपर काली चादर ओढ़कर ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचकर यह कार्रवाई की। जैसे ही दुकानदार को रंगे हाथों पकड़ा गया, दुकान में हड़कंप मच गया।
कार्रवाई की पूरी प्रक्रिया
पुलिस अधिकारी ने सबसे पहले दुकान में मौजूद चाइना डोर गट्टू को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद एसएचओ सिटी को मौके पर बुलाकर आरोपी दुकानदार को उनके हवाले कर दिया। एसएचओ सिटी ने कहा कि चाइना डोर की बिक्री रोकने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। भले ही अभी संख्या कम हो, लेकिन जल्द ही थोक विक्रेताओं तक पहुंचने की योजना है।
अमृतसर पुलिस का अभियान
अमृतसर पुलिस ने अब तक करीब 500 चाइना डोर गट्टू बरामद किए हैं। बटाला पुलिस भी इस अभियान को लगातार जारी रखने का संकल्प ले रही है ताकि चाइना डोर के कारण किसी को चोट या जान का नुकसान न हो।
पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे चाइना डोर का उपयोग न करें और इस तरह के खतरनाक सामान बेचने वालों की जानकारी पुलिस को दें। इस प्रतिबंध का पालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस का यह अभियान पूरे राज्य में जारी रहेगा।
Punjab
घर-घर पहुंचीं 437 सरकारी सेवाएं, ‘भगवंत मान सरकार- तुहाडे द्वार’ योजना से बदली सेवा व्यवस्था
पंजाब सरकार की ‘भगवंत मान सरकार- तुहाडे द्वार’ पहल के तहत अब 437 सरकारी सेवाएं लोगों के घर तक पहुंच रही हैं। 1076 हेल्पलाइन और डोरस्टेप डिलीवरी सिस्टम के जरिए नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिली है। इस तकनीक आधारित व्यवस्था के माध्यम से अब तक 3.10 लाख से अधिक सेवाएं लोगों तक पहुंचाई जा चुकी हैं, जबकि लंबित मामलों की दर घटकर केवल 0.33 प्रतिशत रह गई है।
अब नागरिक 1076 हेल्पलाइन पर कॉल करके, व्हाट्सऐप, ऑनलाइन पोर्टल या सेवा केंद्रों के माध्यम से अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। इसके बाद प्रशिक्षित डोरस्टेप डिलीवरी ऑपरेटर उनके घर पहुंचकर जरूरी दस्तावेज एकत्र करते हैं, आवेदन भरने में सहायता करते हैं और ऑनलाइन आवेदन जमा करवाते हैं।
इस योजना का सबसे अधिक लाभ वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, किसानों, महिलाओं और कामकाजी लोगों को मिला है, जिन्हें पहले सरकारी सेवाओं के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। अब यह प्रक्रिया अधिक आसान, तेज और पारदर्शी बन गई है।
सरकार ने सत्यापन प्रक्रिया को भी डिजिटल बनाया है। पटवारी, नंबरदार, सरपंच, नगर पार्षद और संबंधित अधिकारी अब ऑनलाइन सत्यापन कर रहे हैं, जिससे कागजी कार्यवाही कम हुई है और पारदर्शिता बढ़ी है। इसके साथ ही ‘फॉर्मलेस सेवाएं’ भी शुरू की गई हैं, जिनमें नागरिकों को लंबे आवेदन पत्र भरने की जरूरत नहीं पड़ती। डोरस्टेप डिलीवरी ऑपरेटर डिजिटल माध्यम से जानकारी दर्ज करते हैं और सिस्टम स्वतः आवेदन तैयार कर देता है।
पंजाब के सुशासन एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री Aman Arora ने कहा कि सरकार तकनीक के माध्यम से शासन को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बना रही है। उन्होंने कहा कि रियल-टाइम ट्रैकिंग से देरी कम हुई है, जवाबदेही तय हो रही है और नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिल रही हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि लोगों को सामान्य सरकारी सेवाओं के लिए बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें और सेवाएं सीधे उनके घर तक पहुंचें।
Punjab
फिरोजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.775 किलो हेरोइन समेत 3 तस्कर गिरफ्तार
पंजाब पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फिरोजपुर में एक अंतर-जिला ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। दो अलग-अलग ऑपरेशनों के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में हेरोइन, प्रतिबंधित दवाइयां, कारतूस और ड्रग मनी बरामद की है।
पंजाब पुलिस के डीजीपी Gaurav Yadav ने जानकारी देते हुए बताया कि फिरोजपुर पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 5.775 किलोग्राम हेरोइन, 1 लाख 33 हजार 640 प्रतिबंधित कैप्सूल और गोलियां, 39 जिंदा कारतूस (KF 7.65 बोर) तथा 36 हजार 600 रुपये की ड्रग मनी बरामद की है।
डीजीपी ने बताया कि इस मामले में थाना आरिफ के और थाना ममदोट में एनडीपीएस एक्ट तथा अन्य संबंधित धाराओं के तहत अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद नशीले पदार्थ कहां से लाए गए थे और इन्हें किन क्षेत्रों में सप्लाई किया जाना था।
पुलिस के अनुसार जांच टीम ड्रग तस्करी नेटवर्क की पूरी सप्लाई चेन और वित्तीय लेन-देन की पड़ताल कर रही है। साथ ही इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास भी जारी हैं।
पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करों और अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और ड्रग तस्करी के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।
Punjab
पंजाब के 16 जिलों में बारिश और तूफान का अलर्ट, 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने आज राज्य के 16 जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा और संगरूर जिलों में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना भी जताई गई है।
चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार पंजाब में 22 जून तक अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। 18 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।
उन्होंने बताया कि 17 जून तथा 19 से 22 जून के बीच राज्य के कई इलाकों में बिजली गिरने, गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।
-
Religious3 years agoकब है तुलसी विवाह? इस दिन तुलसी माता का विवाह करने से मिलेगा लाभ
-
Religious3 years agoजानिए गोवर्धन पूजा का महत्व, कौनसा समय रहेगा पूजा के लिए सही
-
Religious3 years agoआखिर क्यों लिखा जाता है घर के बाहर शुभ लाभ, जानिए क्या है इन चिह्न का मतलब
-
Religious3 years agoपैरों के निशान, बनावट, रंग, साइज से पता लागए की आप कितने है भागयशाली
-
Punjab2 years agoपंजाब में अमरूद के बगीचे के मुआवजे के घोटाले में ED ने 26 स्थानों पर छापे मारे
-
Chandigarh2 years agoChandigarh: Top 10 Restaurants. ये लोकप्रिय क्यों हैं ?
-
Punjab2 years agoLudhiana में पुलिस स्टेशन के पास शव मिला। एक आदमी सड़क के बीच में पड़ा था; पास में कपड़ों से भरा एक बोरे भी मिला था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी
-
Religious3 years agoजानिए दीपावली में वाले दिन आखिर कितने जलाने चाहिए दीये ? और क्यों जलाने चाहिए दिये |