Connect with us

Punjab

Jalandhar वेस्ट विधानसभा में की जनसभा के दौरान CM मान ने बीजेपी-कांग्रेस पर किया तीखे हमले

Published

on

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को Jalandhar पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार मोहिंदर भगत के लिए प्रचार किया। मान ने यहां कई सार्वजनिक सभाओं को संबोधित किया और भाजपा और कांग्रेस पार्टी पर तीखे हमले किये।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोहिंदर भगत के साथ जालंधर पश्चिम विधानसभा के तहत वार्ड नंबर 74, 34 और वार्ड नंबर 38 में सार्वजनिक बैठकें कीं और लोगों से आप उम्मीदवार को समर्थन देने की अपील की।

लोगों को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि इन चुनावों से सरकार में कोई बदलाव नहीं हो सकता. न तो हमारी सरकार गिरेगी और न ही दूसरी सरकार बनेगी, बल्कि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार की जीत से सरकार में आम आदमी पार्टी की हिस्सेदारी होगी, जिससे इस क्षेत्र का विकास तेज गति से होगा|

उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सुरिंदर कौर पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर वह जालंधर की डिप्टी मेयर रहते हुए अपने वार्ड का काम नहीं कर पाईं तो इतने बड़े विधानसभा क्षेत्र का काम कैसे करेंगी| मान ने कहा कि गलियां, नालियां और सीवरेज सिस्टम आदि के काम नगर निगम के अधीन आते हैं। जालंधर नगर निगम में इस समय कांग्रेस का मेयर है, उन्होंने इसके लिए कुछ नहीं किया।

मान ने अकाली दल प्रमुख सुखबीर बादल पर भी हमला बोला| उन्होंने कहा कि अकाली दल बादल की हालत इतनी खराब हो गई है कि सुखबीर बादल अपने उम्मीदवार से समर्थन वापस ले रहे हैं और लोगों से बहुजन समाज पार्टी को वोट देने के लिए कह रहे हैं|

मान ने कहा कि मैं पैसा कमाने के लिए राजनीति में नहीं आया हूं| अगर मुझे पैसा कमाना होता तो अब तक एक कलाकार के तौर पर बहुत कुछ कमा चुका होता। 20 साल पहले मुझे एक शो के लिए 25 लाख रुपये मिलते थे। विदेशों में एक शो के लिए 75 से 80 लाख रुपये खर्च होते थे| मैं पंजाब के लोगों की सेवा करने और भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए राजनीति में आया हूं।

उन्होंने कहा कि मुझे पैसा कमाना नहीं है, बल्कि जिसने भी पंजाब को लूटा है, उससे ब्याज समेत पैसा वापस लूंगा और आम लोगों के विकास के लिए काम करूंगा| उन्होंने कहा कि मुझे हराने के लिए अकाली दल, बीजेपी और कांग्रेस तीनों पार्टियां एक साथ आ गई हैं क्योंकि तीनों ने मिलकर पंजाब को लूटा है| उन्होंने कहा कि तीनों दल इस बात से बहुत चिंतित हैं कि सामान्य घर से निकले युवा विधायक और मुख्यमंत्री कैसे बन गये|

मान ने बीजेपी उम्मीदवार शीतल अंगुराल पर भी हमला बोला और कहा कि उन्होंने यहां के लोगों को धोखा दिया है. उन्होंने कहा कि जब वह आम आदमी पार्टी में थे तो डबल ड्यूटी नहीं कर पा रहे थे, इसलिए बीजेपी में शामिल हुए हैं| आजकल भ्रष्ट नेताओं की पहली पसंद बीजेपी है. उन्होंने उन पर निशाना साधते हुए कहा कि जिसका पिता सोने के बिस्किट की तस्करी करता हो, वह मुझ पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहा है|

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Blog

ड्रग माफिया के खिलाफ लड़ाई पर सख्त संदेश: जो नेता झिझके, वह ‘आप’ छोड़ दे — मनीष सिसोदिया

Published

on

आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने पार्टी के मंत्रियों और विधायकों को ड्रग माफिया के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का स्पष्ट निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जो भी नेता नशे के खिलाफ इस लड़ाई में झिझकता है, उसे पार्टी में रहने का कोई अधिकार नहीं है और उसे अरविंद केजरीवाल को शर्मिंदा करने की बजाय खुद ही पार्टी छोड़ देनी चाहिए।

‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के तहत मालवा ज़ोन की बैठक को संबोधित करते हुए सिसोदिया ने कहा कि ड्रग माफिया के खिलाफ लड़ाई ‘आप’ की राजनीति का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि वह, भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल इस मकसद से राजनीति में आए हैं कि नशे के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म किया जा सके।

सिसोदिया ने पार्टी नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी मंत्री, विधायक या हल्का इंचार्ज को तब तक चैन से नहीं बैठना चाहिए, जब तक उसके क्षेत्र के किसी भी गांव या वार्ड में नशे की बिक्री जारी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह पार्टी से ही क्यों न जुड़ा हो।

उन्होंने ‘आप’ की कार्यशैली का जिक्र करते हुए कहा कि यह पार्टी संघर्ष से निकली है और भ्रष्टाचार के खिलाफ इसकी लड़ाई का मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। अब यही संकल्प पंजाब से नशे को जड़ से खत्म करने में काम आएगा।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने भी कहा कि भगवंत मान सरकार ड्रग्स के खिलाफ जंग को युद्ध स्तर पर लड़ रही है। उन्होंने बताया कि बड़े तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है और उनकी अवैध संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है।

सरकार ने साफ संकेत दिया है कि पंजाब में नशे के खिलाफ अब ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाई जा रही है और इस दिशा में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Continue Reading

Blog

कर्मचारियों की शिकायतें अब होंगी जल्दी हल, मान सरकार का बड़ा भरोसा: हरपाल चीमा

Published

on

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा है कि भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार कर्मचारियों की शिकायतों को जल्द और पारदर्शी तरीके से हल करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए गठित कैबिनेट सब-कमेटी के चेयरमैन के रूप में उन्होंने आज विभिन्न कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठकें कीं।

इन बैठकों के दौरान वित्त मंत्री ने पंजाब भर की अलग-अलग यूनियनों के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर उनकी लंबित मांगों और चिंताओं को सुना। जिन यूनियनों के प्रतिनिधियों ने बैठक में हिस्सा लिया, उनमें मेरिटोरियस स्कूल टीचर्स यूनियन, अध्यापक इंसाफ कमेटी, फायर ब्रिगेड आउटसोर्स इम्प्लाइज यूनियन, फायर ब्रिगेड कॉन्ट्रैक्ट इम्प्लाइज यूनियन और फॉरेस्ट वर्कर्स यूनियन शामिल थीं।

बैठक में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। वित्त मंत्री ने सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यूनियनों द्वारा उठाई गई सभी जायज मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए और उनका जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाए।

हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना और उनके कार्यस्थल से जुड़ी समस्याओं को समयबद्ध तरीके से हल करना है। उन्होंने दोहराया कि सरकार कर्मचारियों के साथ संवाद बनाए रखते हुए उनके कल्याण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों की वैध मांगों को गंभीरता से ले रही है और उन्हें हल करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि प्रशासनिक कामकाज सुचारू रूप से चलता रहे और कर्मचारियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Continue Reading

Blog

Punjab की सबसे कम उम्र की लाभार्थी: 1 साल की बच्ची को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत मिला जीवनरक्षक इलाज!

Published

on

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत नवजात और छोटे बच्चों के इलाज के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि गंभीर स्थिति में मरीजों को बिना किसी देरी के तुरंत चिकित्सा सहायता मिल सके।

श्री मुक्तसर साहिब में 1 साल की बच्ची ख्वाहिश को निमोनिया होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसे तत्काल इलाज की जरूरत थी। पहले ऐसे मामलों में परिवारों को इलाज शुरू होने से पहले पैसे जुटाने, दस्तावेज पूरे करने और मंजूरी का इंतजार करना पड़ता था। लेकिन मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना ने इस प्रक्रिया को आसान बना दिया है।

बच्ची का स्वास्थ्य कार्ड पहले से बना होने के कारण दीप अस्पताल में डॉ. मोनिका गर्ग की देखरेख में बिना किसी अग्रिम भुगतान के तुरंत इलाज शुरू कर दिया गया। परिवार को न तो पैसों की चिंता करनी पड़ी और न ही किसी तरह की औपचारिकता में समय गंवाना पड़ा। समय पर इलाज मिलने से बच्ची पूरी तरह स्वस्थ हो गई।

इसी तरह के कई मामले संगरूर और मानसा जिलों से भी सामने आए हैं, जहां कम वजन और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे नवजात बच्चों को भी बिना किसी आर्थिक बाधा के इलाज मिल रहा है। यह दर्शाता है कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच अब पहले से कहीं ज्यादा तेज और आसान हो गई है।

योजना के प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना यह सुनिश्चित करती है कि किसी भी मरीज का इलाज पैसे या प्रक्रिया की वजह से न रुके। खासकर बच्चों के मामलों में समय पर इलाज बेहद जरूरी होता है और यह योजना उस जोखिम को खत्म करती है।

यह योजना प्रति परिवार सालाना 10 लाख रुपये तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा प्रदान करती है, जिसके तहत सरकारी और निजी सूचीबद्ध अस्पतालों में इलाज कराया जा सकता है। अब तक 26 लाख से अधिक स्वास्थ्य कार्ड जारी किए जा चुके हैं और मरीज 900 से ज्यादा अस्पतालों में 2300 से अधिक मेडिकल पैकेजों के तहत इलाज करवा रहे हैं।

योजना के तहत बढ़ते बाल चिकित्सा मामलों से यह साफ है कि पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं का ढांचा मजबूत हो रहा है, जहां बिना किसी आर्थिक बोझ के तुरंत इलाज संभव हो रहा है। सरकार लोगों को लगातार प्रेरित कर रही है कि वे इस योजना का लाभ लेने के लिए स्वास्थ्य कार्ड बनवाएं और जरूरत पड़ने पर समय पर इलाज प्राप्त करें।

Continue Reading

Trending