Chandigarh
अरिहंत पब्लिकेशन के लिए किताब लिख चुकी श्वेता ढुल की जल्द होगी राजनीति में एंट्री
चंडीगढ़ : हरियाणा की राजनीति लगातार लगभग एक से मिलते जुलते, एक से पढ़े लिखे, और एक सोच के नेताओं के हाथों में रही है। जहां सदा भाई भतीजाबाद और क्षेत्रवाद की भावना नजर आती रही। अपनों को आगे बढ़ाने की जातिवाद की सोच ने प्रदेश को उतनी उन्नति नहीं प्रदान की जितनी आशा की जा सकती थी या जितना हरियाणा हकदार था। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ लगता राज्य या यूं कहें कि दिल्ली को तीन ओर से घेरे हुए हरियाणा में दूसरे राज्यों से कहीं अधिक उन्नति के साधन और विकल्प उपलब्ध थे। लेकिन प्रदेश के राजनेताओं का बहुत अधिक सुशिक्षित न होने का नुकसान परोक्ष रूप से काफी अधिक हुआ है। लेकिन समय अब कहीं करवट लेता भी दिखने लगा है।
प्रदेश के युवा पूर्व के लोगों से कहीं अधिक पढ़े लिखे और जागरूक बन चुके हैं। आधुनिकीकरण के चलते हरियाणा का युवा काफी आगे की सोच रखने लगा है। दूध- दही के खाने वाला और पहलवानों की धरती वाला हरियाणा शारीरिक के साथ-साथ मानसिक रूप से पहले से ही काफी मजबूत रहा है। अब कुछ विधानसभा क्षेत्रों में पढ़े लिखे युवाओं की मांग बुलंद देखी जाने लगी है और बहुत से संघर्ष शील समाजसेवी जो पूरी तौर पर ब्यूरोक्रेसी के सिस्टम को भी समझते हैं और राजनीति व राजनेताओं को भी, वह आगे आने लगे हैं। ऐसा ही एक दृश्य कैथल की विधानसभा सीट कलायत में बना हुआ है। जहां मैदान में श्वेता ढुल ने दस्तक दी है।
कांग्रेस पार्टी से मौजूदा दौर में ताल्लुक रखने वाली श्वेता का मुकाबला हालांकि पार्टी स्तर पर पूर्व मंत्री जेपी से रहेगा क्योंकि यहां जेपी की टिकट काटना आसान बात कतई नहीं है। अगर टिकट मिला तो फिर मौजूदा राज्य मंत्री कमलेश ढांडा आगामी चुनाव में उनके सामने भाजपा की टिकट पर मैदान में हो सकती है। महिलाओं की टक्कर में जनता किसे कितना भाव देगी, यह कहना तो आसान नहीं होगा, लेकिन रोचक अवश्य होगा।
श्वेता ढुल ने मौजूदा सरकार में कई बड़ी लड़ाइयां खास तौर पर युवाओं के लिए लड़ी है। चाहे वह सीएसएटी क्वालीफाई करने की बात हो, 2015 की भर्ती रद्द रोकने की बात हो, बाहर के अभ्यर्थियों के जेई की परीक्षा में 5 अंक लगने से रोकने की बात हो, आरटीआई में रिसीविंग मिलने की बात हो, नागर कांड के बाद एच सी एस पेपर रद्द होने की बात हो, शिक्षक भर्ती मुद्दे, स्कूल बन्द होने के खिलाफ़ लड़ाई हो, हरियाणा के बच्चों को हरियाणा में जॉब में प्राथमिकता हेतु हरियाणा जी के का पोर्शन बढ़ाने की बात हो, तमाम ऐसी बातों के माध्यम से श्वेता युवाओं के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुई है। क्योंकि बहुत से मुद्दों पर सरकार को इन्होंने झुकाया भी है। इसी कारण भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गाँधी जी ने इन्हे फायरब्रांड एक्टिविस्ट का नाम दिया था। बेहद साधारण, गैर राजनैतिक परिवार से संबंध रखने वाली श्वेता पूर्ण तौर पर असाधारण महिला हैं। जिसने कांग्रेस महासचिव व राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला के नेतृत्व में कांग्रेस को ज्वाइन किया।
आज जरूरत भी है कि आम घर के जहां पढ़े लिखे बच्चे ज़्यादातर पुलिस, सेना ग्रुप सी या डी में जाने की सोचते हैं वे सांसद या विधायक बनें। आज जरूरत है कि “अनपढ़ नेताओं वाली पुरानी राजनीति बन्द हो व नये पढ़े लिखे योग्य लोग बढ़ चढ़कर राजनीति का हिस्सा बने। जो जनता के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी समझें। मातृभूमि के प्रति वफ़ादारी और ज़िम्मेदारी निभाएं। जहां एक और बहुत से अनपढ़ नेता जो अव्वल पॉलिसी बनाने की बात तो दूर उन्हें सही से समझ भी नहीं पाते वह हकीकत में समाज का कितना भला कर सकते हैं यह बात समझनी होगी। समाज को सोच बदलनी होगी और चयन करना होगा कि उनका भला वास्तव में कौन कर सकता है। भर्ती विशेषज्ञ के रूप में अपनी पहचान बन चुकी श्वेता कुछ वर्षों से पूर्ण सक्रिय रूप में मौजूदा सरकार से युवाओं के हक के लिए लड़ रही हैं। स्वयं सिविल सेवा परीक्षा की कैंडिडेट रह चुकी श्वेता एक बार आईएएस व दो बार एच सी एस का इंटरव्यू दे चुकी हैं, इसके साथ ही अरिहंत पब्लिकेशन के लिए किताब लिख चुकी हैं। वह आईएएस की तैयारी कर रहे बच्चों को पढ़ाती भी हैं।
Chandigarh
पंजाबी अभिनेता जसविंदर सिंह भल्ला को श्रद्धांजलि, मोहाली में उनके नाम पर बना चौक
मोहाली शहर में दिवंगत पंजाबी अभिनेता डॉ. जसविंदर सिंह भल्ला को एक अनोखी श्रद्धांजलि दी गई है। शहर के एक प्रमुख जंक्शन का नाम उनके नाम पर रखा गया है। मोहाली में Fortis Hospital के पास स्थित इस चौक का औपचारिक उद्घाटन उनके जन्मदिन के मौके पर किया गया।
यह पहल पंजाबी सिनेमा और कॉमेडी जगत में डॉ. भल्ला के योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से की गई है। इस कार्यक्रम में उनके बेटे पुखराज भल्ला ने मुख्य भूमिका निभाई, जबकि स्थानीय विधायक कुलवंत सिंह समेत पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकार और गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रशंसकों ने भी पहुंचकर अपने प्रिय कलाकार को श्रद्धांजलि दी।
गौरतलब है कि इस संबंध में फैसला मोहाली नगर निगम की हाउस मीटिंग में लिया गया था। प्रस्ताव के अनुसार फोर्टिस अस्पताल और पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड कार्यालय के पास स्थित इस सर्कल का नाम डॉ. जसविंदर सिंह भल्ला के नाम पर रखने का निर्णय सर्वसम्मति से पारित किया गया था, जिसे अब लागू कर दिया गया है।
समारोह के दौरान वक्ताओं ने डॉ. भल्ला के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी अनोखी अदाकारी, सरल हास्य और तीखे व्यंग्य के जरिए पंजाबी मनोरंजन जगत में खास पहचान बनाई। उनकी कॉमिक टाइमिंग और अलग अंदाज ने हर वर्ग के दर्शकों को प्रभावित किया और उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया।
डॉ. भल्ला का काम सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं था, बल्कि उनके संवाद और किरदार सामाजिक मुद्दों को भी छूते थे। उनकी फिल्मों और प्रस्तुतियों ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को नई दिशा दी और उन्हें एक अलग मुकाम दिलाया।
इस मौके पर परिवार के सदस्यों ने प्रशासन और लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए बेहद भावुक करने वाला है और यह साबित करता है कि डॉ. जसविंदर सिंह भल्ला आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं।
Chandigarh
Punjab में बदलेगा मौसम का मिजाज: बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी
पंजाब में इन दिनों भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान से लोग परेशान हैं, लेकिन अब मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य में मौसम करवट ले सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
हालांकि रविवार को तापमान में हल्की 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन यह अभी भी सामान्य से करीब 3.3 डिग्री अधिक बना हुआ है। गर्मी का असर जारी है, लेकिन अब राहत की उम्मीद जताई जा रही है।
मौसम विभाग ने 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चार दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं, आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना है।
27 अप्रैल को गुरदासपुर, होशियारपुर, पठानकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, बठिंडा और मानसा जिलों में आंधी और बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली में लू चलने का अनुमान है।
मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 28 अप्रैल को पूरे राज्य में आंधी का असर देखने को मिल सकता है, जबकि 29 अप्रैल से मौसम में धीरे-धीरे बदलाव शुरू होगा। 30 अप्रैल को कुछ इलाकों में बारिश होने से तापमान में गिरावट आ सकती है।
इसके अलावा 27 अप्रैल से 2 मई तक कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। अगले दो दिन तापमान स्थिर रहने के बाद इसमें 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। 26 और 27 अप्रैल को कुछ इलाकों में हीटवेव का असर भी जारी रह सकता है।
कुल मिलाकर, जहां एक तरफ लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं तेज हवाओं और आंधी-तूफान को देखते हुए सतर्क रहने की जरूरत भी है।
Chandigarh
विवादों में घिरा चंडीगढ़ का Elante Mall , फूड कोर्ट के खाने में मिली सुंडी
चंडीगढ़ के प्रसिद्ध एलांते मॉल के फूड कोर्ट में खाने की गुणवत्ता को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। सेक्टर 40-ए के रहने वाले एक व्यक्ति ने दावा किया है कि उन्हें परोसे गए खाने में सुंडी मिली, जिससे वह हैरान और नाराज हो गए।
बताया जा रहा है कि वह अपने छोटे बेटे के साथ फूड कोर्ट के एक कैफे में खाना खाने गए थे, जहां उन्होंने “चाइनीज वेज सुप्रीम सिज़लर” ऑर्डर किया। खाना खाते समय अचानक उनकी नजर डिश में मौजूद सुंडी पर पड़ी। खास बात यह रही कि उनका बेटा भी वही खाना खाने वाला था, जिससे स्थिति और अधिक चिंताजनक हो गई।
वीडियो बनाकर दर्ज कराई शिकायत
घटना के तुरंत बाद ग्राहक ने खाना खाना बंद कर दिया और पूरी घटना की वीडियो बनानी शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने फूड कोर्ट के इंचार्ज को मौके पर बुलाकर शिकायत दर्ज कराई। इंचार्ज ने भी माना कि खाने में कीड़ा मौजूद था।
इसके बाद कैफे के इंचार्ज को भी बुलाया गया, जिसने जांच के बाद ग्राहक से माफी मांगी। हालांकि, ग्राहक सिर्फ माफी से संतुष्ट नहीं हुआ और उसने मामले को आगे बढ़ाने का फैसला किया।
खाद्य विभाग को भेजे सबूत
ग्राहक ने घटना से जुड़ी वीडियो और तस्वीरें खाद्य सुरक्षा विभाग को भेज दी हैं और सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह की लापरवाही लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
कैफे की सफाई
दूसरी ओर, कैफे के प्रतिनिधि ने इसे एक अलग-थलग घटना बताते हुए कहा कि इससे पहले ऐसा मामला सामने नहीं आया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
पीड़ित ग्राहक ने प्रशासन से अपील की है कि मामले की गंभीरता से जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी अन्य ग्राहक को ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े।
यह घटना एक बार फिर खाने-पीने के स्थानों में साफ-सफाई और गुणवत्ता को लेकर बड़े सवाल खड़े करती है और संबंधित विभागों के लिए चेतावनी के रूप में सामने आई है।
-
Religious3 years agoकब है तुलसी विवाह? इस दिन तुलसी माता का विवाह करने से मिलेगा लाभ
-
Religious3 years agoजानिए गोवर्धन पूजा का महत्व, कौनसा समय रहेगा पूजा के लिए सही
-
Religious3 years agoआखिर क्यों लिखा जाता है घर के बाहर शुभ लाभ, जानिए क्या है इन चिह्न का मतलब
-
Religious3 years agoपैरों के निशान, बनावट, रंग, साइज से पता लागए की आप कितने है भागयशाली
-
Punjab2 years agoपंजाब में अमरूद के बगीचे के मुआवजे के घोटाले में ED ने 26 स्थानों पर छापे मारे
-
Chandigarh2 years agoChandigarh: Top 10 Restaurants. ये लोकप्रिय क्यों हैं ?
-
Punjab2 years agoLudhiana में पुलिस स्टेशन के पास शव मिला। एक आदमी सड़क के बीच में पड़ा था; पास में कपड़ों से भरा एक बोरे भी मिला था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी
-
Religious3 years agoजानिए दीपावली में वाले दिन आखिर कितने जलाने चाहिए दीये ? और क्यों जलाने चाहिए दिये |