Connect with us

Chandigarh

मोदी-मनोहर सरकार ने क्षेत्रवाद और भ्रष्टाचार से छुटकारा दिलाया : नायब सैनी

Published

on

Nayab Singh Saini

चंडीगढ़/ पंचकूला : भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि मोदी-मनोहर के नेतृत्व वाली सरकार ने देश और प्रदेश के लोगों को क्षेत्रवाद, पारिवारवाद, भ्रष्टाचार से छुटकारा दिलाया है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने 9 सालों में गरीबों, पिछड़ों, दलितों को आर्थिक रूप से मजबूत किया है। सैनी ने कहा कि 2014 के बाद मोदी-मनोहर सरकार ने हर क्षेत्र में गजब के काम करते हुए विकास की बुलंदियों को छूआ है। इन साढ़े 9 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत का सम्मान विश्व पटल पर उंचा किया है। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रविवार को पंचकूला स्थित ’’पंच कमल’’कार्यालय में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर सैनी ने कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बौखलाई हुई है और झूठी बातें कर जनता को गुमराह कर रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी के पार्टी कार्यालय ‘‘पंच कमल’’ पहुंचने पर सांसद रमेश कौशिक, जिला प्रभारी एवं मीडिया प्रमुख डा. संजय शर्मा, जिला अध्यक्ष अजय शर्मा, पूर्व विधायक लतिका शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य बंतो कटारिया सहित अनेक पदाधिकारियों, सामाजिक, धार्मिक संगठनों, पार्षदों, मोर्चा, प्रकोष्ठ अध्यक्षों ने बड़ी फूलमालाओं और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। सैनी ने सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व सामाजिक संगठनों का आभार व्यक्त किया।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सैनी ने कहा कि 2014 से पहले देश और प्रदेश में भय, भ्रष्टाचार, परिवारवाद और क्षेत्रवाद कायम था। जनता ऐसे माहौल से छुटकारा चाहती थी। राजनीतिक लोगों पर से जनता का विश्वास डगमगाने लगा था। सैनी ने कहा कि 2014 में प्रधान सेवक की बागडोर संभालने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों में विश्वास कायम किया। ऐसी-ऐसी योजनाएं चलाई जिनका सीधा लाभ जनता को मिलने लगा। सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी हरियाणा में व्यवस्था परिवर्तन करके 9 सालों में जनता का दिल जीता है।

नायब सैनी ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन का परिणाम है कि ऑनलाइन सिस्टम से घर बैठे लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। योग्यता के आधार पर बिना पर्ची और खर्ची के युवाओं को सरकारी नौकरियां मिल रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा में ऐसा तंत्र विकसित किया जिससे भ्रष्टाचार समाप्त हुआ। भाजपा की डबल इंजन की सरकार में गरीबों को अपने इलाज की चिंता नहीं है। आयुष्मान और चिरायु कार्ड से 5 लाख रुपये तक निशुल्क इलाज हो रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष सैनी ने कहा कि मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने धारा-370 को तोड़कर जम्मू कश्मीर में तीन परिवारों की दुकानदारी बंद की है, जो कहते थे 370 हटी तो खून की नदियां बहेंगी। सैनी ने कहा कि 370 भी टूटी और जम्मू कश्मीर में आज माहौल बहुत अच्छा है। मोदी के नेतृत्व में हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत मजबूत हो रही है। अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। मोदी सरकार ने देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया है जिससे देश और प्रदेश में सड़कों का जाल बिछा है और लोगों का जीवन सरल हुआ है।

कांग्रेस को निशाना पर लेते हुए श्री सैनी ने कहा कि जब-जब कांग्रेस की सरकार आई उसने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। कांग्रेस में उसी को नौकरी मिलती थी जो नेता का रिश्तेदार होता था। कांग्रेस के समय में गैस सिलेंडरों के लिए भी लंबी-लंबी लाइनें लगती थी। कांग्रेस झूठ बोलकर सत्ता पर काबिज होना चाहती है। पूर्व सीएम हुड्डा के चार डिप्टी सीएम बनाने के बयान पर बोलते हुए सैनी ने कहा कि वो जनता को भ्रमित कर रहे हैं। संविधान के हिसाब से 8 से ज्यादा मंत्री नहीं बन सकते। ऐसे क्या हुड्डा संविधान से उपर होकर डिप्टी सीएम बनाएंगे? सैनी ने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर कांग्रेस को अपने मनसूबे में कामयाब नहीं होने देना है।

सैनी ने कहा कि हरियाणा में मनोहर लाल के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी और कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो जाएगा। नायब सैनी ने कहा कि प्रदेश में कार्यकर्ताओं का जो जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है। आने वाले 2024 चुनाव में हरियाणा में कार्यकर्ताओं के दम और जनता के उत्साह और समर्थन से लोकसभा की दसों सीटों पर कमल खिलेंगे तथा हरियाणा में भी तीसरी बार मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी।

सोनीपत के सांसद रमेश कौशिक ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि छोटे से छोटे कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी देने जैसा चमत्कार भाजपा में ही हो सकता है। भाजपा का कार्यकर्ता अपनी मेहनत के दम पर प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बन सकता है। प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर सैनी को बधाई देते हुए सांसद ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की जबदस्त हवा चल रही है। हरियाणा में नायब-मनोहर की जोड़ी लोकसभा की दसों सीटों पर कमल खिलाने में कामयाब होगी और हरियाणा में भी तीसरी बार भारी बहुमत से मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी।

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश का दुनिया में मान सम्मान बढ़ा है। 9 सालों में जी-20 की बैठकें, चंद्रायान-2 की लाचिंग जैसे वो काम हुए हैं जो कोई सोच नहीं सकता था। कौशिक ने कहा कि 2014 से पहले की सरकार में हरियाणा में नौकरियों की बोलियां लगती थी, हर जगह क्षेत्रवाद और परिवारवाद का बोलबाला था। 2014 में मनोहर लाल जब प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें उन्होंने ईमानदारी से काम करते हुए 9 सालों में सुशासन कायम किया। बिना भेदभाव के पूरे हरियाणा का समान रूप से विकास किया। सम्मेलन को कार्यकारिणी सदस्य बंतों कटारिया व जिला अध्यक्ष अजय शर्मा ने भी संबोधित किया। अजय शर्मा ने समारोह में आने पर प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी समेत तमाम नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं तथा जनता का धन्यवाद किया।

इस मौके पर कार्यकारिणी सदस्य बंतो कटारिया, नगर निगम के महापौर कुलभूषण गोयल, नगरपरिषद चेयरमैन कृष्ण लांबा, सचिव रंजिता मेहता, शिवालिक बोर्ड के वाइस चेयरमैन ओम प्रकाश, सह कोषाध्यक्ष वीरेंद्र गर्ग, सह मीडिया प्रभारी संजय आहुजा, जिला मीडिया प्रमुख नवीन गर्ग, कृष्ण ढुल, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल राणा, मंडल अध्यक्ष युवराज कौशिक, संदीप यादव, गौतम राणा, संदीप यादव, भूवनजीत, सुखबीर राणा, मदन धिमान, राकेश अग्रवाल, जिला पदाधिकारी, मंडल मोर्चा के अध्यक्ष, पार्षद और सरपंच उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chandigarh

पंजाबी अभिनेता जसविंदर सिंह भल्ला को श्रद्धांजलि, मोहाली में उनके नाम पर बना चौक

Published

on

मोहाली शहर में दिवंगत पंजाबी अभिनेता डॉ. जसविंदर सिंह भल्ला को एक अनोखी श्रद्धांजलि दी गई है। शहर के एक प्रमुख जंक्शन का नाम उनके नाम पर रखा गया है। मोहाली में Fortis Hospital के पास स्थित इस चौक का औपचारिक उद्घाटन उनके जन्मदिन के मौके पर किया गया।

यह पहल पंजाबी सिनेमा और कॉमेडी जगत में डॉ. भल्ला के योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से की गई है। इस कार्यक्रम में उनके बेटे पुखराज भल्ला ने मुख्य भूमिका निभाई, जबकि स्थानीय विधायक कुलवंत सिंह समेत पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकार और गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रशंसकों ने भी पहुंचकर अपने प्रिय कलाकार को श्रद्धांजलि दी।

गौरतलब है कि इस संबंध में फैसला मोहाली नगर निगम की हाउस मीटिंग में लिया गया था। प्रस्ताव के अनुसार फोर्टिस अस्पताल और पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड कार्यालय के पास स्थित इस सर्कल का नाम डॉ. जसविंदर सिंह भल्ला के नाम पर रखने का निर्णय सर्वसम्मति से पारित किया गया था, जिसे अब लागू कर दिया गया है।

समारोह के दौरान वक्ताओं ने डॉ. भल्ला के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी अनोखी अदाकारी, सरल हास्य और तीखे व्यंग्य के जरिए पंजाबी मनोरंजन जगत में खास पहचान बनाई। उनकी कॉमिक टाइमिंग और अलग अंदाज ने हर वर्ग के दर्शकों को प्रभावित किया और उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया।

डॉ. भल्ला का काम सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं था, बल्कि उनके संवाद और किरदार सामाजिक मुद्दों को भी छूते थे। उनकी फिल्मों और प्रस्तुतियों ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को नई दिशा दी और उन्हें एक अलग मुकाम दिलाया।

इस मौके पर परिवार के सदस्यों ने प्रशासन और लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए बेहद भावुक करने वाला है और यह साबित करता है कि डॉ. जसविंदर सिंह भल्ला आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं।

Continue Reading

Chandigarh

Punjab में बदलेगा मौसम का मिजाज: बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

Published

on

पंजाब में इन दिनों भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान से लोग परेशान हैं, लेकिन अब मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य में मौसम करवट ले सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

हालांकि रविवार को तापमान में हल्की 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन यह अभी भी सामान्य से करीब 3.3 डिग्री अधिक बना हुआ है। गर्मी का असर जारी है, लेकिन अब राहत की उम्मीद जताई जा रही है।

मौसम विभाग ने 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चार दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं, आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना है।

27 अप्रैल को गुरदासपुर, होशियारपुर, पठानकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, बठिंडा और मानसा जिलों में आंधी और बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली में लू चलने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 28 अप्रैल को पूरे राज्य में आंधी का असर देखने को मिल सकता है, जबकि 29 अप्रैल से मौसम में धीरे-धीरे बदलाव शुरू होगा। 30 अप्रैल को कुछ इलाकों में बारिश होने से तापमान में गिरावट आ सकती है।

इसके अलावा 27 अप्रैल से 2 मई तक कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। अगले दो दिन तापमान स्थिर रहने के बाद इसमें 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। 26 और 27 अप्रैल को कुछ इलाकों में हीटवेव का असर भी जारी रह सकता है।

कुल मिलाकर, जहां एक तरफ लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं तेज हवाओं और आंधी-तूफान को देखते हुए सतर्क रहने की जरूरत भी है।

Continue Reading

Chandigarh

विवादों में घिरा चंडीगढ़ का Elante Mall , फूड कोर्ट के खाने में मिली सुंडी

Published

on

चंडीगढ़ के प्रसिद्ध एलांते मॉल के फूड कोर्ट में खाने की गुणवत्ता को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। सेक्टर 40-ए के रहने वाले एक व्यक्ति ने दावा किया है कि उन्हें परोसे गए खाने में सुंडी मिली, जिससे वह हैरान और नाराज हो गए।

बताया जा रहा है कि वह अपने छोटे बेटे के साथ फूड कोर्ट के एक कैफे में खाना खाने गए थे, जहां उन्होंने “चाइनीज वेज सुप्रीम सिज़लर” ऑर्डर किया। खाना खाते समय अचानक उनकी नजर डिश में मौजूद सुंडी पर पड़ी। खास बात यह रही कि उनका बेटा भी वही खाना खाने वाला था, जिससे स्थिति और अधिक चिंताजनक हो गई।

वीडियो बनाकर दर्ज कराई शिकायत


घटना के तुरंत बाद ग्राहक ने खाना खाना बंद कर दिया और पूरी घटना की वीडियो बनानी शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने फूड कोर्ट के इंचार्ज को मौके पर बुलाकर शिकायत दर्ज कराई। इंचार्ज ने भी माना कि खाने में कीड़ा मौजूद था।

इसके बाद कैफे के इंचार्ज को भी बुलाया गया, जिसने जांच के बाद ग्राहक से माफी मांगी। हालांकि, ग्राहक सिर्फ माफी से संतुष्ट नहीं हुआ और उसने मामले को आगे बढ़ाने का फैसला किया।

खाद्य विभाग को भेजे सबूत


ग्राहक ने घटना से जुड़ी वीडियो और तस्वीरें खाद्य सुरक्षा विभाग को भेज दी हैं और सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह की लापरवाही लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

कैफे की सफाई


दूसरी ओर, कैफे के प्रतिनिधि ने इसे एक अलग-थलग घटना बताते हुए कहा कि इससे पहले ऐसा मामला सामने नहीं आया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

पीड़ित ग्राहक ने प्रशासन से अपील की है कि मामले की गंभीरता से जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी अन्य ग्राहक को ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े।

यह घटना एक बार फिर खाने-पीने के स्थानों में साफ-सफाई और गुणवत्ता को लेकर बड़े सवाल खड़े करती है और संबंधित विभागों के लिए चेतावनी के रूप में सामने आई है।

Continue Reading

Trending