Connect with us

Himachal Pradesh

हिमाचल में पर्यटकों को मिलेगा बड़ा फायदा, HPTDC ने होटलों में 40% तक छूट की घोषणा की

Published

on

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) ने पर्यटकों को होटल के कमरों की बुकिंग पर 20 से 40 प्रतिशत तक छूट देने की घोषणा की है। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए निजी होटल मालिक रूम बुकिंग पर 30 से 50 फीसदी तक की छूट भी दे रहे हैं. देश-विदेश से पर्यटक पहाड़ों पर पहुंचकर इसका लाभ उठा सकते हैं।

प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर बर्फबारी न होने से होटलों में ऑक्यूपेंसी अब 20 से 25 फीसदी तक कम हो गई है. वीकेंड पर कुछ जगहों पर बुकिंग 30 से 35 प्रतिशत तक बढ़ जाती है। प्रदेश के पर्यटन कारोबारी और पर्यटक बर्फबारी का इंतजार कर रहे हैं. फिलहाल अगले 10 दिनों तक बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है। इस बीच निगम और निजी होटल मालिकों की ओर से छूट देने के बाद लगभग आधे रेट पर कमरे उपलब्ध हैं।

निगम के होटलों में न्यूनतम 20 फीसदी और अधिकतम 40 फीसदी की छूट दी जा रही है. होटलों में 2000 रुपए का कमरा अब 40% छूट के साथ 1200 रुपए में मिलेगा। इसी तरह 5 हजार रुपये के कमरे के लिए आपको 3 हजार रुपये चुकाने होंगे. एचपीटीडीसी में अधिकतर कमरे 2500 से 6 हजार रुपये प्रतिदिन में उपलब्ध हैं।

एचपीटीडीसी राज्य में विभिन्न स्थानों पर लगभग 53 होटल चला रहा है। इनकी ऑनलाइन बुकिंग एचपीटीडीसी की वेबसाइट पर जाकर की जा सकती है। इसके अलावा पर्यटक होटलों में पहुंचकर भी बुकिंग करा सकते हैं। राज्य में पर्यटन सीजन की मार झेल रहे निजी होटल मालिकों ने भी छूट की घोषणा की है। कई जगहों पर यह छूट 50 फीसदी से भी ज्यादा दी जा रही है.

मनाली होटल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनूप ठाकुर ने कहा कि औसतन 30 से 50 फीसदी तक छूट दी जा रही है, लेकिन कुछ होटल व्यवसायी 70 फीसदी तक छूट दे रहे हैं. इस प्रकार, निजी होटलों में 5000 रुपये का कमरा 50 प्रतिशत छूट पर 2500 रुपये प्रतिदिन और 60 प्रतिशत छूट पर 2000 रुपये प्रतिदिन में उपलब्ध है। पर्यटक इस बंपर छूट का लाभ उठा सकते हैं।

अनूप ठाकुर ने बताया कि निजी होटलों की बुकिंग ऑनलाइन निजी एजेंसियों (मेक माई ट्रिप आदि) के माध्यम से होती है। राज्य में कुछ बड़े होटल हैं, जिन्होंने अपनी वेबसाइट बनाई है और उन पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है। उन्होंने कहा कि यह छूट केवल होटलों में कमरे बुक करने पर दी जा रही है.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Himachal Pradesh

हिमाचल में भारी बर्फबारी की चेतावनी आज:Tourists को ऊंचे क्षेत्रों में नहीं जाने की Advisory

Published

on

हिमाचल प्रदेश में अगले 24 घंटे तक भारी बर्फबारी की चेतावनी दी गई है। स्नोफॉल के साथ बर्फीले तूफान, शीतलहर और ओलावृष्टि का भी अलर्ट दिया गया है। इस दौरान- टूरिस्ट समेत लोकल लोगों को अधिक ऊंचे क्षेत्रों की यात्राएं टालने की सलाह दी गई है।

लाहौल स्पीति, चंबा, कुल्लू और किन्नौर जिला की अधिक ऊंची चोटियों पर एक दो स्पेल में भारी हिमपात हो सकता है। शिमला, मंडी, कांगड़ा, सिरमौर और सोलन जिला के अधिक ऊंचे भागों में भी बर्फ गिरने के आसार है। निचले व मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में इस दौरान तेज बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए DC कुल्लू तोरुल एस रवीश ने आज मनाली और बंजार सब डिवीजन के सभी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी का निर्णय लिया है।

हिमाचल में आज भारी बर्फबारी की चेतावनी।

हिमाचल में आज भारी बर्फबारी की चेतावनी।

प्रदेश के ज्यादातर भागों में बीती रात से ही मौसम बदल गया है। लाहौल स्पीति और किन्नौर को छोड़कर अन्य सभी 10 जिलों में आज 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी-तूफान चलने का पूर्वानुमान है। इसी तरह, 10 जिलों में आज शीतलहर का भी यलो अलर्ट दिया गया है।

इससे तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आएगी। ऊना, बिलासपुर, सोलन और सिरमौर जिला में कल ओलावृष्टि का भी पूर्वानुमान है।

31 जनवरी को फिर अच्छी बारिश-बर्फबारी

कल से वेस्टर्न डिस्टरबेंस थोड़ा कमजोर पड़ेगा। इससे 28 व 29 जनवरी को ऊंचे क्षेत्रों में ही हल्की बारिश-बर्फबारी होगी। निचले इलाकों में मौसम साफ रहेगा। 30 जनवरी को मौसम पूरे प्रदेश में साफ हो जाएगा। 31 जनवरी को फिर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। इससे एक फरवरी तक अच्छी बारिश-बर्फबारी के आसार बन रहे हैं।

शिमला-ठियोग एनएच पर फिसलन कम करने के लिए मिट्‌टी डालते हुए PWD के मजदूर।

शिमला-ठियोग एनएच पर फिसलन कम करने के लिए मिट्‌टी डालते हुए PWD के मजदूर।

प्रदेश में 3 NH समेत 750 सड़कें

प्रदेश में बीते शुक्रवार की भारी बारिश-बर्फबारी के कारण पहले ही 3 नेशनल हाईवे समेत 750 सड़कें, 1500 बिजली के ट्रांसफॉर्मर और 175 पेयजल योजनाएं ठप पड़ी है। सड़कें बंद होने से लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। आम जनता के साथ साथ टूरिस्ट भी परेशान है। ऐसे में फिर से बर्फबारी का अलर्ट लोगों की परेशानियां बढ़ाएगा।

Continue Reading

Himachal Pradesh

Manali में बर्फबारी से कई किलोमीटर लंबा जाम, कार से उतरकर पैदल चलने लगे पर्यटक

Published

on

देशभर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. दिल्ली-एनसीआर में जहां शुक्रवार सुबह से ही बारिश हो रही है, वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का नया दौर शुरू हो गया है. कश्मीर से लेकर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में जबरदस्त बर्फबारी देखने को मिल रही है. ताजा बर्फबारी जहां थोड़ी राहत लेकर आई तो इससे कुछ आफत भी आई. कई जगहों पर पर्यटक फंस गए हैं. बर्फबारी के बाद मनाली की सड़कों पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है. सैकड़ों की संख्या में पर्यटक घंटों से जाम में फंसे हुए हैं. 

बताया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को जमकर बर्फबारी हुई. इस बर्फबारी से कई लोगों की मुस्किलें बढ़ गईं. चंडीगढ़-मनाली हाइवे पूरी तरह से जाम हो गया है. कई किलोमीटर तक गाड़ियों का जाम लगा हुआ है.

Latest and Breaking News on NDTV

मनाली से 10 किलोमीटर पहले बराहन से मनाली की तरफ जाने वाली सड़क पर यातायात पूरी तरह से ठप पड़ गया है. लोग घंटों से बर्फबारी के बीच गाड़ियों में फंसे हुए हैं. मनाली से अटल टनल का रास्ता भी बंद हो गया है. कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिनमें पर्यटक पैदल ही अपना सामान लेकर मनाली से घर वापसी के लिए निकल रहे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

हिमाचल में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते कई जगहों पर पर्यटक फंसे हुए हैं. बताया ये भी जा रहा है कि बर्फबारी के कारण कुल्लू में रात भर पर्यटक फंसे रहे. सुबह रेस्क्यू टीम ने उन्हें वहां से निकाला. अधिकारियों ने बताया कि पर्यटकों को निकालकर सुरक्षित जगह पर ले जाया जा रहा है. 

Continue Reading

Himachal Pradesh

हिमाचल में यहां बसेगा नया शहर ‘हिम चंडीगढ़’, CM सुक्‍खू बोले- मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

Published

on

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश के बड़े फार्मा हब और औद्योगिक क्षेत्र बद्दी से सटे चंडीगढ़ सीमा पर नए शहर ‘हिम चंडीगढ़’ को बसाने का बड़ा ऐलान भी किया है. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने  शिमला के पीटर हॉफ में आयोजित ‘स्वच्छ शहर–समृद्ध शहर’ सिटीजन कनेक्ट प्रोग्राम-2 के दौरान घोषणा की. शिमला के पीटर हॉफ में आयोजित ‘स्वच्छ शहर–समृद्ध शहर’ सिटीजन कनेक्ट प्रोग्राम-2 के दौरान मुख्यमंत्री ने बद्दी औद्योगिक क्षेत्र और चंडीगढ़ सीमा से सटे इलाके में नया शहर ‘हिम चंडीगढ़’ बसाने की ऐतिहासिक घोषणा की.

सीएम ने कहा कि यह शहर विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस होगा और सरकार ने इसके लिए ठोस संकल्प लिया है. मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक 3400 बीघा जमीन हाउसिंग डिपार्टमेंट के नाम की जा चुकी है, जबकि करीब 3700 बीघा जमीन पहले से सरकार के पास मौजूद है.

हिम सेवा सुविधा का शुभारंभ 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिम सेवा सुविधा का शुभारंभ किया.इस सुविधा के तहत शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विभिन्न सरकारी सेवाएं क्यूआर कोड और मोबाइल फोन के माध्यम से एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जाएंगी. कार्यक्रम शहरी विकास विभाग की देखरेख में आयोजित हुआ, जिसमें कई एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की गई.

1 लाख रुपये तक के कर्ज माफ 

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लघु कल्याण योजना की भी घोषणा की. योजना के तहत छोटे दुकानदारों को राहत देते हुए सरकार उनके एक लाख रुपए तक के कर्ज को माफ करेगी. सीएम ने बताया कि जिन दुकानदारों का एक लाख का कर्ज बढ़कर दो लाख हो गया है, उनमें से एक लाख रुपए सरकार भरेगी, जबकि शेष राशि दुकानदार को चुकानी होगी.

लगभग 10 हजार बीघा वन क्षेत्र को जंगल ही रहने दिया जाएगा. तीन पंचायतों की जमीन लैंड पूलिंग मॉडल के तहत ली जाएगी, जिसके लिए पंचायतें भी सहमत हैं. सीएम ने कहा कि अगले दो महीनों में भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है और जल्द ही कंसल्टेंट नियुक्त कर मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा. 
 

Continue Reading

Trending