Connect with us

Blog

मजीठिया ने मान कैबिनेट के मंत्री पर लगाया आरोप

Published

on

चंडीगढ़ :  शिरोमणी अकाली दल के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने आज आम आदमी पार्टी के एक कैबिनेट मंत्री पर असहाय पीड़िता का शोषण करके नैतिक पतन करने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होने मुख्यमंत्री पर इस शर्मनाक घटना के बारे में जानने के बावजूद अपने चहेते मंत्री को बचाने का आरोप लगाया है।


पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में पूर्व मंत्री ने कहा, ‘इस दरिंदे को पंजाब सरकार में बने रहने का कोई अधिकार नही है और इसे तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए’’। उन्होेंने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन विफल रहे।


मजीठिया ने कहा कि वह मुख्यमंत्री की भाषा में बात कर रहे हैं जो वह समझते हैं। उन्होने कहा,‘‘ दिवाली की पूर्व संध्या पर मैने मुख्यमंत्री को सूचित किया था कि जब वह दिवाली के अवसर पर बधाई देने वाले कैबिनेट मंत्रियों में से एक से हाथ से हाथ नही मिलाना चाहेंगें जब उन्हे उस मंत्री के गलत कामों के बारे में पता चलेगा। इसके बाद मैने त्योहार के बाद दिवाली के अवसर पर मौजूद एक तस्वीर सांझा की और मुख्यमंत्री से उनसे मिलने और अपने ‘मनपंसद’ मंत्री के घृणित कृत्यों के बारे सबूत पेश करने के लिए समय मांगा। मैने इसीलिए ऐसे किया क्योंकि मुख्यमंत्री अपने विरोधियों से इसी तरीके से सोशल मीडिया के जरिए बातचीत करने में विश्वास करते हैं, जैसा कि तब देखा गया था जब नेताओं को पंजाब के मुददों पर तथाकथित बहस के लिए आमंत्रित किया गया था’’।
मजीठिया ने एक उपहार बाॅक्स खोलकर एक पेन ड्राइव पत्रकारों को दिखाई और कहा कि इसमें मंत्री की शर्मनाक हरकतें दर्ज की गई हैं। उन्होने कहा, ‘‘मैं इस ड्राइव की सामग्री का खुलासा नही कर रहा हूं, जो मुझे किसी के द्वारा एक सार्वजनिक समारोह में सौंपी गई थी, क्योंकि इसमें मंत्री के कुकर्मों के बारे बेहद अफसोसजनक सामग्री है। उन्होने कहा मैं पेन ड्राइव मुख्यमंत्री को सौंपना चाहता हूं ताकि वह इस मामले में त्वरित व जरूरी कार्रवाई कर सकें’’।


वरिष्ठ अकाली नेता ने हालांकि स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री ने अपने कैबिनेट सहयोगी के खिलाफ सबूत लेने से इंकार कर दिया या फिर मामले में कार्रवाई करने में विफल रहे जैसा कि उन्होने कैबिनेट मंत्री कटारूचक से जुड़े नैतिक पतन के मामले में किया तो वह अन्य रास्ता तलाशेंगें ताकि मामले में न्याय सुनिश्चित किया जा सके। उन्होने कहा, ‘‘जब तक मंत्री पूरी तरह बेनकाब नही हो जाते और उन्हे देश के कानून के मुताबिक सजा मिल नही जाती, तब तक हम रूकेंगें नही। ’’

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Blog

Punjab को मिला इंटरनेशनल हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी का बड़ा मौका, CM भगवंत मान ने किया ऐलान

Published

on

पंजाब पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी मुकाबलों की मेजबानी करेगा। राज्य को पुरुष एशियन चैंपियनशिप हॉकी टूर्नामेंट आयोजित करने का अवसर मिला है। इस संबंध में पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बड़ा ऐलान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एशियाई चैंपियनशिप ट्रॉफी की मेजबानी मिलना पंजाब के लिए गर्व और खुशी की बात है। उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में एशिया की शीर्ष 6 टीमें हिस्सा लेंगी और भारत के भी इसमें भाग लेने की पूरी उम्मीद है।

टूर्नामेंट के मुकाबले 26-27 अक्टूबर से शुरू होंगे, जिनका आयोजन मोहाली और जालंधर में किया जाएगा। इससे पहले 1997 में जालंधर में पाकिस्तान के साथ एक टेस्ट मैच खेला गया था। आयोजन से पहले संबंधित टीम द्वारा सभी तैयारियों का निरीक्षण भी किया जा चुका है।

इसके अलावा, हॉकी टीम ने हर साल चार देशों के टूर्नामेंट आयोजित करने का प्रस्ताव भी दिया है, जिसे भविष्य में इस आयोजन के साथ जोड़ा जा सकता है।

खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि के तहत पंजाब को 44 साल बाद बैडमिंटन अंडर-13 राष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी का अधिकार भी मिला है। इस प्रतियोगिता के सभी मुकाबले जालंधर में आयोजित किए जाएंगे।

यह उपलब्धि पंजाब को खेलों के क्षेत्र में एक नए मुकाम तक ले जाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

Continue Reading

Blog

पंजाब कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, Harpal Cheema को ट्रांसपोर्ट और Dr. Ravjot Singh को जेल विभाग की जिम्मेदारी

Published

on

पंजाब कैबिनेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। यह अहम फैसला कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की अचानक हुई गिरफ्तारी के तुरंत बाद लिया गया, ताकि सरकारी कामकाज में किसी भी प्रकार की रुकावट न आए और प्रशासनिक व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे।

सरकार द्वारा जारी नए आदेशों के अनुसार, पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के अधिकार क्षेत्र में विस्तार किया गया है। उन्हें अब ट्रांसपोर्ट विभाग की जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है। वित्त जैसे महत्वपूर्ण विभाग के साथ-साथ अब चीमा राज्य के परिवहन तंत्र, सरकारी बस सेवाओं के संचालन, नीतिगत फैसलों और विभागीय सुधारों की निगरानी भी करेंगे। इससे प्रशासनिक कार्यों में तेजी और समन्वय बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

इसके अलावा, कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह को भी नई जिम्मेदारी देते हुए जेल विभाग का प्रभार सौंपा गया है। राज्य में जेलों की सुरक्षा व्यवस्था, कैदियों के पुनर्वास और सुधार से जुड़े मुद्दों के कारण यह विभाग बेहद अहम माना जाता है। डॉ. रवजोत सिंह अब जेल प्रशासन को और मजबूत बनाने तथा सुधारात्मक कदमों को लागू करने की दिशा में काम करेंगे।

उल्लेखनीय है कि लालजीत सिंह भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद कैबिनेट में एक तरह का सियासी खालीपन पैदा हो गया था, जिसे भरने के लिए सरकार को तुरंत यह कदम उठाना पड़ा। इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य में जनकल्याण योजनाएं, विकास कार्य और प्रशासनिक प्रक्रियाएं बिना किसी बाधा के जारी रहें।

सरकार ने साफ किया है कि जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी से बचाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर त्वरित और प्रभावी फैसले लिए जा रहे हैं, ताकि राज्य की व्यवस्था पहले की तरह सुचारू रूप से चलती रहे।

Continue Reading

Blog

पंजाब को मिला International Hockey Tournament आयोजित करने का मौका, CM भगवंत मान बोले – “पहली बार राज्य को मिला इतना बड़ा अवसर”

Published

on

पंजाब के लिए खेल जगत से बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पहली बार राज्य को अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी का अवसर मिला है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस महत्वपूर्ण उपलब्धि की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब पुरुष एशियन चैंपियनशिप हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा, जिसमें एशिया की शीर्ष छह टीमें हिस्सा लेंगी। उन्होंने इसे पंजाब के लिए गर्व और खुशी का क्षण बताते हुए कहा कि इससे राज्य को अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान मिलेगी।

उन्होंने जानकारी दी कि टूर्नामेंट के मुकाबले 26-27 अक्टूबर से शुरू होंगे और सभी मैच मोहाली और जालंधर में आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि भारतीय टीम भी इस प्रतियोगिता में भाग लेगी, जिससे दर्शकों का उत्साह और बढ़ेगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि इससे पहले 1997 में जालंधर में भारत और पाकिस्तान के बीच एक टेस्ट मैच खेला गया था, लेकिन इतने बड़े स्तर का अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट पहली बार पंजाब में आयोजित किया जा रहा है।

इसके अलावा, पंजाब को 44 साल बाद बैडमिंटन अंडर-13 राष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी भी मिली है। इस प्रतियोगिता के सभी मुकाबले जालंधर में आयोजित होंगे, जो राज्य के खेल बुनियादी ढांचे और खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और आने वाले समय में पंजाब को खेलों का हब बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

Continue Reading

Trending