Punjab

जन्मदिन की पार्टी दौरान Jalandhar में गोली चलने से 1 की मौत

Published

on

जालंधर: ढिलवां रोड पर स्थित एक जन्मदिन की पार्टी दौरान गोली चलने से एक 35 वर्षीय युवक की मौत होने का समाचार मिला है। मृतक की पहचान तरनतारन निवासी दलजीत सिंह के रूप में हुई है, जोकि एन.आर.आई. है, दलजीत सिंह अमरीका सिटीजन है। गोली उसके सांढू द्वारा अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से ही चलाई गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉक्टर बी.एस. जौहल ने बताया कि दलजीत सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था और उसकी छाती में गोली लगी थी। इलाज शुरू होने के 15 मिनट बाद ही दलजीत सिंह ने दम तोड़ दिया। थाना रामा मंडी की पुलिस मामले की जांच कर रही है और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर बनती कानूनी कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। रविवार को सुबह मृतक दलजीत सिंह का सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version