Connect with us

Punjab

बादल परिवार ने SGPC को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया,गुरु की गोलक और लंगर की कनक तक नहीं छोड़ी: तलबीर सिंह गिल

Published

on

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और मजीठा के हल्का इंचार्ज तलबीर सिंह गिल ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की कार्यप्रणाली और बादल परिवार के कथित हस्तक्षेप पर तीखा हमला बोला है। गिल ने आरोप लगाया कि सिखों की सर्वोच्च संस्था आज भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुकी है और इसके पीछे सीधे तौर पर बादल परिवार का हाथ है।

गुरुद्वारा अंब साहिब की जमीन बिक्री पर सवाल

तलबीर सिंह गिल ने गुरुद्वारा अंब साहिब की जमीन बेचे जाने के मामले पर हैरानी जताते हुए कहा कि यह मानना मुश्किल है कि कोई मामूली मैनेजर बिना राजनीतिक संरक्षण के इतना बड़ा घोटाला कर सकता है। उन्होंने कहा कि मैनेजर सिर्फ एक मोहरा है और असली खेल पीछे बैठे आका खेल रहे हैं।

गिल ने आशंका जताई कि एसजीपीसी की बेशकीमती संपत्तियों को बेचकर आगामी चुनावों के लिए फंड इकट्ठा किया जा रहा है, ताकि बादल दल अपनी राजनीतिक जमीन बचा सके।

अखंड पाठ साहिब के ‘पाठों की बिक्री’ का आरोप

गिल ने ज्ञानी रघुबीर सिंह जी के हालिया बयान का हवाला देते हुए कहा कि यह सुनकर दिल दहल जाता है कि श्री अखंड पाठ साहिब के पाठ 5-5 लाख रुपये में बेचे जा रहे हैं। उन्होंने जत्थेदार पर करोड़ों रुपये के राशन घोटाले और पाठों की बिक्री के आरोपों का जिक्र करते हुए एसजीपीसी प्रधान धामी से तुरंत इस्तीफे की मांग की।

उन्होंने कहा कि घोटालों को छोटा-मोटा बताकर गुरु की गोलक लूटने वालों को बचाया जा रहा है।

सुखबीर बादल और मजीठिया से सीधे सवाल

तलबीर सिंह गिल ने सीधे तौर पर सुखबीर बादल और बिक्रम सिंह मजीठिया से सवाल किया कि यदि वे श्री अकाल तख्त साहिब को सर्वोच्च मानते हैं तो 90 लाख रुपये के विज्ञापन खर्च की रसीद संगत के सामने क्यों नहीं रखी गई?

उन्होंने कहा कि हुक्मनामा होने के बावजूद पैसे जमा न कराना यह साबित करता है कि वे अकाल तख्त के आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं। गिल ने आरोप लगाया कि अकाली दल और एसजीपीसी में केवल चाटुकारों को अहम पदों पर बिठाया जा रहा है और 85 विभाग वापस लेने का फैसला महज दिखावा है।

लंगर की कनक बेचने का गंभीर आरोप

गिल ने यह भी आरोप लगाया कि एसजीपीसी के कुछ खास सदस्य गुरुद्वारों की जमीनों पर कब्जा किए हुए हैं। उन्होंने कहा कि श्री दरबार साहिब के लंगर के लिए संगत द्वारा भेजी गई कनक (गेहूं) को बेच दिया गया और दो साल तक उसके पैसे जमा नहीं किए गए।

उन्होंने कहा कि जो लोग गुरु के लंगर की कनक तक हजम कर सकते हैं, उनसे पंथ की भलाई की उम्मीद करना व्यर्थ है।

ईमानदार सदस्यों से एकजुट होने की अपील

तलबीर सिंह गिल ने चेतावनी देते हुए कहा कि चाहे कितनी भी रैलियां कर ली जाएं या माफीनामे लिखे जाएं, अब संगत उन्हें माफ नहीं करेगी। उन्होंने एसजीपीसी के ईमानदार सदस्यों से अपील की कि वे एकजुट होकर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाएं और संस्था की गरिमा को बचाएं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National

पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र में ₹1,500 करोड़ के निवेश की घोषणा

Published

on

पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन और बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा ने आज मुंबई में प्रमुख उद्योगपति सज्जन जिंदल, चेयरमैन, JSW Group के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में पंजाब इन्वेस्ट के सीईओ अमित ढाका भी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान सज्जन जिंदल ने राजपुरा में इस्पात क्षेत्र में ₹1,500 करोड़ के निवेश की घोषणा की। उन्होंने यह भी कहा कि JSW समूह पंजाब में अपने विविध व्यवसायिक क्षेत्रों में अतिरिक्त निवेश के अवसरों का अन्वेषण करेगा। प्रस्तावित निवेश से राज्य के विनिर्माण आधार को मजबूती, इस्पात मूल्य श्रृंखला को गहराई और क्षेत्र में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

सज्जन जिंदल ने यह भी पुष्टि की कि वह 13 मार्च को Plaksha University में आयोजित होने वाले इन्वेस्ट पंजाब समिट के उद्घाटन सत्र में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा विकसित किए जा रहे उद्योग-अनुकूल वातावरण और सक्रिय औद्योगिक पहुँच प्रयासों की सराहना की।

मंत्री संजीव अरोड़ा का बयान

मंत्री संजीव अरोड़ा ने पंजाब की मजबूत औद्योगिक नींव को रेखांकित करते हुए कहा कि राज्य में उत्तरी बाजारों से उत्कृष्ट कनेक्टिविटी, सशक्त एमएसएमई तंत्र, कुशल मानव संसाधन तथा इस्पात, ऑटो कंपोनेंट्स, वस्त्र, खेल सामान, खाद्य प्रसंस्करण और लाइट इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में विकसित औद्योगिक क्लस्टर मौजूद हैं।

उन्होंने बताया कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस सुधारों में पंजाब लगातार “टॉप अचीवर” रहा है और समयबद्ध स्वीकृतियों के लिए प्रगतिशील सिंगल विंडो क्लीयरेंस प्रणाली लागू की गई है।

नई औद्योगिक नीति

मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार नई, सुदृढ़ और भविष्य उन्मुख औद्योगिक नीति को अंतिम रूप देने के उन्नत चरण में है। यह नीति अगली पीढ़ी के विनिर्माण और प्रौद्योगिकी आधारित निवेश को प्रोत्साहित करेगी। इसमें शामिल हैं:

  • प्रतिस्पर्धी वित्तीय प्रोत्साहन
  • प्लग-एंड-प्ले औद्योगिक अवसंरचना
  • क्षेत्र-विशिष्ट पार्क और त्वरित स्वीकृतियाँ
  • बेहतर लॉजिस्टिक्स दक्षता
  • रक्षा निर्माण, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, उन्नत सामग्री, नवीकरणीय ऊर्जा और उच्च स्तरीय इंजीनियरिंग जैसे उभरते क्षेत्रों के लिए मजबूत नीति समर्थन

इस नीति का उद्देश्य मूल्य संवर्धित विनिर्माण को बढ़ावा, निर्यात में वृद्धि और युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन है।

उद्योगपतियों का भरोसा

सज्जन जिंदल ने पंजाब सरकार की सक्रिय औद्योगिक नीतियों की सराहना की और नए निवेश आकर्षित करने में मंत्री संजीव अरोड़ा के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने रक्षा निर्माण, ऑटोमोबाइल और नवीकरणीय ऊर्जा में निवेश के अवसरों में गहरी रुचि दिखाई।

मंत्री संजीव अरोड़ा ने JSW परियोजनाओं के लिए हर संभव सहयोग और त्वरित स्वीकृतियों का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब उद्योगों की स्थापना और विस्तार के लिए विश्वसनीय बिजली आपूर्ति, बेहतर लॉजिस्टिक्स अवसंरचना और उत्तरदायी प्रशासनिक ढांचा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह बैठक प्रगतिशील पंजाब निवेशक शिखर सम्मेलन 2026 से पूर्व राज्य को भारत के सबसे पसंदीदा और प्रतिस्पर्धी निवेश गंतव्यों में स्थापित करने के सतत प्रयासों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

Continue Reading

National

गुजरात जाएंगे सीएम मान: AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल भी साथ होंगे, दो दिन के दौरे का ये है शेड्यूल

Published

on

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुजरात दौरे पर जाएंगे। दोनों नेता दो दिन के दौर पर गुजरात में होंगे। केजरीवाल और सीएम मान का यह दौरा कल यानी 21 फरवरी से शुरू होगा। गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर दौरान पार्टी के विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा संगठनात्मक बैठकों को भी संबोधित करेंगे। कल शनिवार को अहमदाबाद में इंडिया-यूएस ट्रेड डील को लेकर अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे। 

सीएम मान ने 23 फरवरी को बुलाई कैबिनेट की बैठक
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 23 फरवरी को कैबिनेट की बैठक बुलाई है जिसमें महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी जा सकती है। बैठक सुबह 11 बजे सीएम आवास पर होगी। बैठक में आगामी बजट सत्र को मंजूरी दी जा सकती है। सरकार मार्च माह में सत्र बुलाने की तैयारी कर रही है। 6 मार्च से बजट सत्र शुरू हो सकता है। हालांकि फाइनल कार्यक्रम मंजूरी के बाद ही जारी किया जाएगा। बैठक में उद्योगपतियों को भी बड़ी राहत दी जा सकती है। सरकार ने नई औद्योगिक नीति भी लगभग फाइनल कर ली है। हाल ही में इसे लेकर कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने इसे लेकर बैठक भी की थी। संभावना है कि इस पर भी बैठक में चर्चा हो सकती है क्योंकि सरकार की जल्द इस नीति को जारी करने की योजना है। हर क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए यह नीति बनाई गई है क्योंकि इसके लिए कई समितियां गठित की गई थी जिसके सुझावों के आधार पर ही इसे तैयार किया गया है। इसके अलावा भी बैठक में अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

Continue Reading

Blog

Ludhiana में आज हेल्थ मिनिस्टर अधिकारियों संग करेंगे बैठक:बचत भवन में स्वास्थ्य सेवा, कानून व्यवस्था व अन्य कार्यों की होगी समीक्षा

Published

on

पंजाब के लुधियाना में आज पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह पहुंच रहे है। मंत्री डॉ. बलबीर सिंह आज जिला प्रशासन के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। यह बैठक दोपहर 1 बजे बचत भवन में आयोजित की जाएगी।

बैठक में जिले से जुड़े स्वास्थ्य सेवाओं, व्यवस्थाओं और चल रही योजनाओं की समीक्षा किए जाने की संभावना है। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के बाद स्वास्थ्य मंत्री प्रेस ब्रीफिंग कर बैठक में हुई बातचीत की जानकारी साझा करेंगे।

पंजाब सरकार में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, मेडिकल एजुकेशन तथा अनुसंधान विभाग के मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय भूमिका निभाई है। डॉ. बलबीर सिंह पंजाब के पाटियाला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़े हैं। पेशे से वे एक प्रतिष्ठित नेत्र रोग विशेषज्ञ (ophthalmologist) हैं।

स्वास्थ्य सुधार के बड़े कदम मंत्री बलवीर सिंह ने राजिंद्रा अस्पताल, पाटियाला में 256-बेड का आधुनिक ट्रॉमा सेंटर तैयार करवाया हुआ है। इसमें अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, ICU और डायग्नोस्टिक सुविधाएं शामिल हैं ताकि आपात चिकित्सा सेवाएं बेहतर हों।

Continue Reading

Trending